बाबा रामदेव के खिलाफ थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- शरबत वाले बयान से आहत हुईं धर्म विशेष की भावनाएं
Updated on
16-04-2025 12:40 PM
भोपाल। शरबत के एक ब्रांड के खिलाफ बयानबाजी का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। इसमें उन्होंने रामदेव पर धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने के अपराध में कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस के 50-60 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने अपने उत्पाद के प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलने का खतरा बढ़ा है।
बाबा रामदेव ने दिया था ये बयान
बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक उत्पाद के प्रचार के लिए पहले से स्थापित एक शरबत ब्रांड पर टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसने यह बयान दिया है, उस पर संबंधित कानून के तहत एफआइआर होनी चाहिए।शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि वह एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
भोपाल जोन-एक की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि पुलिस बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य पाए जाएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…