दिग्विजय का संघ और भाजपा पर बड़ा हमला

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर के सहारे भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने शनिवार को कहा कि सावरकर की किताब में लिखा है- हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है। वह कहां से हमारी माता हो सकती है। उसका गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर जी ने खुद कहा है, जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं।

दिग्विजय सेकंड स्टॉप तुलसी नगर नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में बोले रहे थे। बीच-बीच में वह कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि हाथ उठाकर बताओ, यह मालूम था या नहीं। उन्होंने कहा कि यह देश विविधता में एकता का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाएं। अधिकांश हिंदू गौ हत्या के भी खिलाफ हैं।

जो गाली देता है, उसे भी पुचकारो

दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जो गाली देता है, उसे भी पुचकारो। जो आपका विरोधी है, उसको भी कहो भाई क्या नाराजगी है बता। घर में बैठ कर बात करो। काट-छांट की बात मत करो। यह संगठन को मजबूत करना है तो गुस्सा पीकर चलो। अहम और अहंकार को घर छोड़ दो। मेरी भी आलोचना कई लोग करते हैं। भला-बुरा लोग करते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कभी ना तो उनकी कोई शिकायत की ना मुझे कोई आपत्ति। मुझे जो गाली देता है, मैं अपने पास नहीं रखता। सब वापस कर देता हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है।

बजरंग दल वाले अपराधी हैं

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बजरंग दल वाले लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बजरंग दल वाले लोग धमकाते हैं। पैसे वसूलते हैं। आश्रम की शूटिंग को लेकर हंगामा करने वाले लोग भी पैसे मांगने गए थे। मामू (शिवराज सिंह चौहान) की गैंग है। अवैध रेत खनन, दलाली ये लोग करते हैं। अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार को पकड़ लेता है तो उसका ट्रांसफर कर देते हैं।

 हिंदुु-मुस्लिम दंगा करना चाहते हैं दिग्विजय: रामेश्वर

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रीय महापुरुष हैं, जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मेहनत करते हैं। कभी सावरकर जी के नाम से गलत टिप्पणी कोट करते हैं। कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर टिप्पणी करते हैं। वह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गोमाता की हत्या करें, जिससे हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और दिग्विजय सिंह की राजनीतिक रोटियां सिंकना शुरू हों। हिंदू धर्म के लिए इतनी मेहरबानी करो की गाय को गोमाता कहो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.