बैरागढ़ और गांधीनगर में जर्जर पेयजल आपूर्ति लाइनें बदली जाएंगी, दो नए ओवरहेड टैंक भी बनेंगे

Updated on 18-07-2023 04:12 PM
भोपाल। बैरागढ़ और गांधीनगर के रहवासियों को जल्द ही गंदे पानी और बार-बार लीकेज होने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम ने अमृत-दो योजना का खाका तैयार कर लिया है। यहां की जर्जर पाइप लाइन बदलने की तैयारी की जा रही है। दो नए ओवरहेड टैंक भी बनेंगे। नया जल शोधन संयंत्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है

नगर निगम ने करीब चार साल पहले अमृत-दो योजना को स्वीकृति दी थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत सबसे पहले गांधीनगर की पाइप लाइन बदली जाएगी। संत हिरदारामजी की कुटिया से रेलवे लाइन के नीचे से होती हुई गांधीनगर की ओर जाने वाली पाइप लाइन करीब 20 साल पुरानी है। बार-बार लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति प्रभावित होती है। पिछले छह माह में ही यहां तीन बार लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इस लाइन को प्राथमिकता से बदलने की योजना है।

इन इलाकों में भी नई लाइन बिछाएंगे

बूढ़ाखेड़ा से स्थित फिल्ट्रेशन प्लांट से विजयनगर एवं सीटीओ तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही दो नए ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है ताकि अगले 25 साल तक पेयजल की समस्या न रहे। जल कार्य विभाग के एई सचिन साहू के अनुसार योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैरागढ़ के आवासीय इलाकों में भी नई लाइन का नेटवर्क बिछाया जाएगा। इसके लिए भी प्रस्ताव बनाया जा रहा है। नई लाइनें बिछाने से नागरिकों को गंदे पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान में कुछ लाइनें सीवेज लाइनों के निकट से गुजरती हैं। क्षतिग्रस्त होने पर सीवेज का पानी पेयजल लाइनों के माध्यम से घरों तक पहुंच जाता है। नई लाइन बिछाने से ग्रीष्मकाल में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या का निदान भी हो जाएगा। नागरिकों को भरपूर पानी मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.