गोविंदपुरा क्षेत्र में जर्जर मकान होंगे चिह्नित, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने दिए निर्देश

Updated on 09-08-2024 12:36 PM
भोपाल। कुछ दिन पूर्व सागर के शाहपुर में हुए हादसों के बाद प्रदेशभर में प्रशासनिक अमला जर्जर भवनों को लेकर सक्रिय हो गया है। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में भी जर्जर मकानों का सर्वे किया जा रहा है। गुरुवार को इसी सिलसिले में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्णा गौर ने अधिकारियों संग बैठक की और इलाके में जर्जर मकानों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

रहवासियों का होगा पुनर्विस्थापन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों से कहा कि जर्जर मकानों में रहने वाले रहवासियों को पुनर्विस्थापित करने के बाद ही जर्जर मकानों को गिराने की कार्रवाई करें। राज्य मंत्री के निवास कार्यालय पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक में एसडीएम गोविंदपुरा, तहसीलदार गोविंदपुरा, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम, बीडीए, एमपीईबी और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
राज्य मंत्री ने एसडीएम रवि श्रीवास्तव से कहा कि वह अधिकारियों के दल के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के पुराने मकानों का सर्वे कर जर्जर मकानों को चिन्हित करें। चिन्हांकन के बाद इन मकानों में रहने वाले रहवासियों को पुनर्विस्थापित कर जर्जर मकानों को तकनीकी परीक्षण के आधार पर गिराने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में जर्जर मकानों के क्षतिग्रत होने से होने वाले नुकसान की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई प्राथमिकता के साथ की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.