भोपाल आए भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक:केंद्रीय खेल मंत्रालय के सचिव ने समीक्षा के बाद मप्र में खेल अधोसंरचना को सराहा

Updated on 10-06-2025 11:23 AM

मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण गतिविधियों को नई दिल्ली से आए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने न सिर्फ सराहा, बल्कि हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। सोमवार को भोपाल पहुंचे भारत सरकार के खेल मंत्रालय के सचिव एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक हरिरंजन राव और युवा कार्यक्रम मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने दिनभर विभिन्न खेल संस्थानों और कार्यक्रमों का अवलोकन किया।

सुबह 10 बजे हरिरंजन राव ने गांवगौरा बिशनखेड़ी स्थित साई के उद्धव दास मेहता 'भाईजी' सेंट्रल रीजनल सेंटर की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित शूटिंग एवं घुड़सवारी अकादमियों सहित स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का दौरा किया।

दोपहर 1 बजे तात्याटोपे स्टेडियम के ध्यानचंद कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मप्र शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवा कल्याण मनु श्रीवास्तव ने की। इसमें साई महानिदेशक राव, मप्र के खेल संचालक राकेश गुप्ता, साई के क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख अभिषेक सिंह, साई सचिव विष्णुकांत तिवारी, एशियन गेम्स टारगेट प्रोजेक्ट के सीईओ कर्नल राकेश यादव, संयुक्त संचालक बीएस यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में राकेश गुप्ता ने मप्र में चल रही खेल योजनाओं, अकादमियों और युवा कल्याण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। इस मौके पर खेल अकादमियों पर आधारित एक लघु फिल्म और ‘खेलो बढ़ो’ अभियान की डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। सचिव श्री हरिरंजन राव ने मप्र के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि “भारत सरकार की ओर से खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.