भोपाल में रिटायर्ड भेल अफसर की हत्या में खुलासा:पत्नी बोली- शव के पास 5 घंटे बैठी रही, सांसें थमी तब जाकर सुकून मिला

Updated on 19-05-2025 12:32 PM

भोपाल में भेल के 64 साल के रिटायर्ड अधिकारी जॉर्ज कुरियन की सुपारी देकर हत्या कराने वाली पत्नी बिट्टी जॉर्ज का कबूलनामा चौंकाने वाला है। पति की हत्या की साजिश उसी ने अपने किरायेदार रेखा और उसके प्रेमी संजय पाठक को सुपारी देकर रची थी। पुलिस को दिए बयान में बिट्टी ने बताया कि उसका पति उसे कहीं भी आने-जाने पर टोकते थे। वह खुद कई महिलाओं के संपर्क में रहते थे और मुझ पर हमेशा शक करते थे। उम्र बढ़ने के साथ वह बेहद चिड़चिड़े स्वभाव का होने लगे थे।

बिट्टी ने कहा, छोटी-छोटी बातों पर अभद्रता करते थे। अपशब्द कहते थे। मैं बेसहारा हूं, महज 17 साल की उम्र में दोगुना उम्र के जॉर्ज से बेहतर भविष्य की आस में शादी की थी, लेकिन जॉर्ज के साथ जीवन केवल कैद बनकर रह गया था। घर से बाहर निकलने पर भी जॉर्ज डांट फटकार करते थे। किसी से बात करने पर शक करते थे। यह तमाम चिल्ला चोट रेखा सूर्यवंशी देखती रहती थी। उसी ने बुजुर्ग पति की हत्या करने के लिए उकसाया, तब बिट्टी ने पूरी प्लानिंग की।

उसने पुलिस को बताया कि पति की आंखों में ड्रॉप डालने के साथ ही उसने रेखा और उसके प्रेमी संजय पाठक को बेडरूम में अंदर बुला लिया। इसके बाद खुद बाहर से गेट को बंद कर खड़ी रही। मारपीट की हर आवाज से उसके दिल को सुकून मिल रहा था, शुरुआत में आवाजें तेज आईं, लेकिन एक मिनट के भीतर ही पति की आवाज दबने लगी। यह सब सुनकर उसे अंदाजा हो रहा था कि पति मौत की नींद सोने वाला है।

हत्या के बाद 5 घंटे तक शव के पास बैठी रही पत्नी पुलिस को दिए बयान में बिट्टी ने बताया कि धीरे-धीरे पति की आवाजें आना बंद हो गई। अंदर से संजय और रेखा ने गेट बजाना शुरू किया, तब यकीन हुआ कि पति मर चुके हैं। दोनों के बाहर आते ही उसे सुकून हो गया कि पति मर चुके हैं। तब कमरे की सफाई शुरू की।

इसके बाद वह करीब पांच घंटे तक शव के पास बैठी रही और फिर निजी अस्पताल में पति को इलाज के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद जॉर्ज को मृत घोषित किया। प्लानिंग के तहत अस्पताल में बाथरूम में गिरकर घायल होने की बात बताई।

रेखा बोली- प्रेमी से बात करने पर रोक लगा रखी थी इधर, किरायेदार रेखा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि जॉर्ज उससे नजदीकी बढ़ाना चाहते थे। वह दबाव बनाते थे कि प्रेमी से बातचीत न करें। उनके कारण प्रेमी संजय पाठक घर आ-जा नहीं सकता था। यही कारण था कि बिट्‌टी को पति की हत्या के लिए उकसाया। वे पहले ही पति से परेशान थी इसलिए बेहद आसानी से हत्या कराने के लिए राजी हो गई।

उम्मीद थी कि हत्या के आरोप में बिट्‌टी को जेल होगी, हम बतौर किराएदार पहले से ही घर में रह रहे थे। आगे इसी घर पर कब्जा करने का इरादा था। हत्या के एवज में मिलने वाले दस लाख रुपए से जीवन को बेहतर ढंग से गुजारने की भी उम्मीद थी, लेकिन बिट्‌टी ने पुलिस हिरासत में आते ही हमारे नाम बता दिए।

ढाई लाख रुपए एडवांस दिए थे बिट्‌टी ने पति की हत्या के एवज में रेखा को बतौर एडवांस ढाई लाख रुपए दिए थे। यह रकम को ऑन लाइन उसके खाते में ट्रांसफर किया था। इस बात की तस्दीक आरोपियों के अकाउंट डिटेल्स से भी हो चुकी है। फिलहाल तीनों आरोपी भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.