भोपाल में 5 साल की बच्ची से रेप-मर्डर में खुलासा:सभी DNA सैंपल हुए मैच, आरोपी अतुल ही है हत्यारा

Updated on 07-12-2024 12:19 PM

भोपाल के शाहजहानाबाद मल्टी में 5 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल ने बताया कि घटना स्थल से लिए गए डीएनए आरोपी अतुल से मैच हो गए हैं। जिस पर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि घटना स्थल और जहां पर बॉडी छिपाई गई थी और मर्डर के लिए इस्तेमाल हथियार को अलग-अलग जगह छुपाया था। इन सभी जगह से पुलिस ने डीएनए का सैंपल लिया। जिसे आरोपी के डीएनए से मैच किया जाना था। जिसमें आरोपी का सैंपल मैच हो गया है। जिससे ये तय हो गया है कि बच्ची से रेप और मर्डर अतुल ही मुख्य आरोपी है। वहीं, आरोपी की मां और बहन को पुलिस के काम में बाधा डालने और सबूत छिपाने पर आरोपी बनाया है।

24 सितंबर की है घटना

24 सितंबर को शाहजनाबाद मल्टी से एक पांच साल की बच्ची गायब हुई थी। उसका शव उसी की मल्टी में एक बंद फ्लैट में मिला था। बच्ची की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। जिस पर पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले अतुल भालसे, उसकी बहन चंचल भालसे और मां बसंती भालसे से पूछताछ की थी। मामले में खुलासा करते हुए 26 सितंबर को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया था कि आरोपी अतुल बच्ची की दादी के फ्लैट के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहता है।

पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची को अगवा किया। रेप के बाद गला घोंट दियाइसके बाद शव पानी की टंकी में छिपा दिया। इस मामले में अतुल की मां बसंती और बहन चंचल ने घटना को छिपाने का प्रयास किया था, इसलिए उनको भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी भी बनाई थी। जिसके बाद आरोपी युवक, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.