दिल्ली में होगी मध्य प्रदेश के भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा

Updated on 28-02-2024 12:06 PM
 भोपाल। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की लगभग 14 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 29 फरवरी को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले मप्र के मंत्रियों और संगठन नेताओं द्वारा सभी संसदीय सीटों पर रायशुमारी करवाई गई थी।

रायशुमारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के नेताओं ने अपनी सूची तैयार की, इसे लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार वहां सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और अन्य नेताओं की साथ मध्य प्रदेश के सीएम, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की चर्चा होगी। इसमें जिन नेताओं के नाम पर सहमति बनेगी, उनका टिकट केंद्रीय चुनाव समिति की हरी झंडी के बाद घोषित कर दिया जाएगा।

23 सीटों पर नामों को लेकर हुई चर्चा, तीन-तीन नामों का बनाया पैनल

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक में 23 सीटों पर नामों को लेकर चर्चा हुई। मप्र के मंत्रियों और संगठन नेताओं द्वारा सभी संसदीय सीटों पर रायशुमारी कराने के बाद भाजपा ने छह सीटों पर नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है।

इनमें सांसदों के चुनाव लड़ने पर रिक्त हुई पांच सीटें मुरैना, दमोह, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद और एक अन्य छिंदवाड़ा संसदीय सीट शामिल है। वहीं, मंगलवार की बैठक में उन 14 सीटों को लेकर मंथन हुआ, जहां बड़े नेताओं की भी दावेदारी है। इन सीटों पर तीन-तीन नामों का पैनल बनाया गया है। शेष नौ सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई है। इन पर भी नामों की सूची दिल्ली की बैठक में रखी जाएगी।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, वरिष्ठ नेता डा. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.