लापरवाही का मर्ज:शहर के 2 प्रमुख अस्पताल, दोनों में जिम्मेदारों की अनदेखी से रोज परेशान हो रहे सैकड़ों मरीज

Updated on 08-04-2025 12:57 PM

भोपाल के जेपी अस्पताल में जल संकट गहरा गया है। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। पैथोलॉजी लैब में खून की जांचें बंद हैं क्योंकि जांच के लिए जरूरी टीडीएस का पानी नहीं है। इससे कई मरीजों का इलाज रुका है। अस्पताल में रोज 1800 से अधिक मरीज आते हैं, जिनमें से 1000 की जांच पैथोलॉजी में होती है।

खून की जांच के लिए रोज 1000 लीटर से अधिक पानी लगता है। तीन दिन से लैब में पानी नहीं मिल रहा। इससे 1500 से अधिक सैंपल जांच के इंतजार में हैं। पानी की कमी अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, वार्ड की सफाई और बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान में भी बाधा डाल रही है। एक मरीज की बेटी ने बताया कि तीन दिन पहले टेस्ट कराया था, रिपोर्ट अब तक नहीं मिली। वाटर कूलर सूखे हैं और मरीजों के परिजनों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।

शहर के कमला नेहरू अस्पताल की 7 में से सिर्फ एक ही लिफ्ट चालू है। एक अन्य को इमरजेंसी के लिए आरक्षित रखा है। कैंसर जैसी गंभीर बी​मारियों से पीड़ित मरीजों को छठवीं मंजिल तक चढ़कर जाना पड़ रहा है। दो लिफ्ट तो बीते दो माह से अधिक समय से बंद पड़ी हुई हैं। खास बात यह है कि स्ट्रेचर लिफ्ट बंद है। उस पर बोर्ड लगा दिया गया है-प्रवेश निषेध। डॉक्टर, स्टाफ, मरीज और परिजन एक ही लिफ्ट से जाना आना कर रहे हैं, लेकिन इसमें परेशानी सिर्फ मरीजों को हो रही है।

इधर, हमीदिया अस्पताल के ब्लॉक-1 में लिफ्टें बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस ब्लॉक में कार्डियक, सर्जरी, फिजियोथेरेपी, मेडिसिन, किडनी, अस्थि रोग और ईएनटी जैसे विभाग मौजूद हैं।

लिफ्ट सुधारने के लिए बजट मांगा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा हमेशा से इस संबंध में लापरवाही की जा रही है।

-डॉ. रवि कांबले, अधीक्षक, कमला नेहरू अस्पताल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.