भारत मंडपम के जी20 शिल्प बाज़ार में मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प और जनजातीय कला का प्रदर्शन

Updated on 09-09-2023 05:56 PM

जी20 शिखर सम्मलेन में भाग ले रहे विदेशी प्रतिनिधियों और अन्यों के लिए भारत मंडपम के शिल्प बाज़ार में मध्यप्रदेश के समृद्ध हस्तशिल्प और जनजातीय कलाकृतियों की विस्तृत श्रंखला का प्रदर्शन किया जा रहा है। 9 और 10 सितम्बर, 2023 को हो रहे इस शिल्प बाज़ार के मध्यप्रदेश पेवेलियन में प्रदेश के एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत प्रसिद्ध और लोकप्रिय शिल्प का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। पेवेलियन में चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी, बाघ और बुटिक प्रिंट, सीधी की दरियाँ, लौह शिल्प और मेटल की कलाकृतियाँ, गोंड पेंटिंग्स, जूट से निर्मित कैरी बैग्स, फाइल कवर्स, लेदर बैग्स, बाँस चटाई, ज़री वर्क इत्यादि के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गयी है। डिजिटल भुगतान के लिए पेवेलियन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्ड स्वाइप की सुविधा है। खरीदे गये उत्पादों की पेकिंग इको-फ्रेंडली पेपर बैग में की जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से फोरेक्स काउंटर भी शिल्प बाज़ार में स्थापित किया गया है।

प्रदेश के पेवेलियन में वर्ष 2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री पवन झारिया द्वारा तारापुर की सुप्रसिद्ध हस्तथप्पा छपाई कला नान्दना ब्लाक प्रिंट्स की 12 विभिन्न प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

शिल्प बाज़ार में ट्राईफेड के ट्राइब्स इंडिया पेवेलियन में भी मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग्स, महेश्वरी साड़ियां और भील आभूषण प्रदर्शित किये जा रहे हैं। वर्ष 2023 के पद्म श्री पुरस्कार विजेता श्री परेश राठवा इस पेवेलियन में भील, भिलाला, नायक और राठवा जनजातियों की अनुष्ठानिक पिथौरा पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.