BJP जिंदाबाद-मुर्दाबाद कहने पर पार्टी नेता-पार्षद में विवाद:भोपाल के बैरागढ़ में पौधारोपण करने पहुंचे थे नेता, महापौर भी रहीं मौजूद

Updated on 12-07-2024 01:09 PM

'बीजेपी मुर्दाबाद' कहने पर शुक्रवार सुबह भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राम बंसल और वार्ड-5 से कांग्रेस पार्षद अशोक मारण के बीच विवाद हो गया। दोनों पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। महापौर मालती राय की मौजूदगी में कुछ देर विवाद हुआ। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद मामला शांत भी हो गया और दोनों नेता एक ही मंच पर मौजूद रहे।

शुक्रवार को बैरागढ़ स्थित साधु वासवानी स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम हुआ। इसमें महापौर राय, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बंसल, एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी, पार्षद अशोक मारन, कुसुम चतुर्वेदी समेत कई नेता मौजूद थे। स्कूल प्रबंधन ने दोनों ही पार्टी के नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया था।

ऐसे हुआ विवाद
पौधारोपण कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बनी, जब बीजेपी के प्रसून चतुर्वेदी ने 'बीजेपी जिंदाबाद' कहा। चतुर्वेदी के इतना कहते ही पार्षद मारण ने 'बीजेपी मुर्दाबाद' कह दिया। बसंल ने इसे गलत बताया। उनका कहना था कि पार्षद मारण ने बीजेपी मुर्दाबाद क्यों कहा। वहीं, पार्षद मारण भी सामने आ गए। एमआईसी मेंबर हिंगोरानी ने मामला संभाला और दोनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

विवाद के बाद दोनों एक मंच पर मौजूद रहे
कुछ देर हुए विवाद के बाद दोनों ही नेता एक ही मंच पर मौजूद रहे। एमआईसी मेंबर हिंगोरानी ने बताया, दोनों ही नेताओं को समझाइश दी गई। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पार्षद मारण से संपर्क नहीं हो पाया।

पार्टी मुर्दाबाद कहेंगे तो विरोध करेंगे
विवाद को लेकर बसंल ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण रखा था। इसमें महापौर भी मौजूद थीं। वार्ड-5 के कांग्रेस पार्षद मारण भी मौजूद थे। यह अभियान सरकार और भाजपा का है। ऐसे कार्यक्रमों में पार्टी जिंदाबाद के नारे लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता ने बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाया। इस पर कांग्रेस पार्षद मारण ने मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। इसका हम खुलकर विरोध करते हैं। मौके पर मैंने विरोध किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.