भोपाल में कार के मालिकाना हक को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने 3 युवकों को डंडों से पीटा; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Updated on 25-08-2025 01:59 PM
भोपाल। कार के मालिकाना हक के विवाद में बागसेवनिया स्थित दानिश नगर चौराहा पर चार युवकों ने तीन दोस्तों को लाठी-डंडों से पीट दिया। साथ ही एक युवक पर कार चढ़ा दी। युवक कार के विवाद में फंसे दोस्त और दूसरे बदमाश को समझाने के लिए पहुंचा था। तभी बदमाश के कार सवार दोस्त पीछे से आए और युवक व उसके दो साथियों पर हमला बोल दिया।

साथ ही भागने के प्रयास में आरोपितों ने युवक पर कार चढ़ा दी। मारपीट में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है।

बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी ने बताया कि अरेरा कालोनी निवासी विक्रांत नामक युवक और शेखर के बीच एक एसयूवी कार के मालिकाना हक को लेकर विवाद था। इसी को सुलझाने को लेकर दोनों दानिश नगर स्थित कैफे पर शुक्रवार रात करीब दस बजे मिले थे, लेकिन उनके बीच दोबारा विवाद खड़ा हो गया।

समझाने के लिए कैफे पर पहुंचा था

विक्रांत के दोस्त सचिन मीणा को जब विवाद की जानकारी मिली तो वह समझाने के लिए कैफे पर पहुंचा। वहां शेखर को अपनी कार में बैठाने के बाद राजीनामा करने के लिए कैफे से कुछ दूर तक ले आया। यहां शेखर, विक्रांत, सचिन व अन्य दोस्त कार में बात कर रहे थे। तभी शेखर के साथी निखिल, अभिषेक और हार्दिक व अन्य ने कार से पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। शेखर ने भी उनका साथ दिया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इसी दौरान एक कार चालक ने सचिन पर कार चढ़ा दी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। उधर घटना के बाद आरोपित भाग निकले, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपितों की जांच की जा रही है। गंभीर रुप से घायल 22 वर्षीय सचिन मीणा सुल्तानपुर का रहने वाला है। वह गांव में खेती-किसानी करता है। पूर्व में युवक भोपाल में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर चुका है, जिससे उसका भोपाल आना-जाना होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.