भोपाल में घूरने पर विवाद, नाबालिगों ने युवक को उतारा मौत के घाट, घटना सुन रह जाएंगे हैरान

Updated on 08-09-2024 10:58 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग बच्चों के द्वारा गंभीर अपराध किया गया है। नाबालिगों ने मिलकर एक वयस्क को चाकू से गोद दिया और उसकी जान ले ली। हमलावर नाबालिगों और मृतक के बीच में पहले से कोई जान पहचान नहीं थी। अचानक घूरकर देखने की बात को लेकर हुए विवाद में किशोरों ने युवक को दनादन चाकू से गोद डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह पूरा मामला बाग सेवनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अरविंद विहार कॉलोनी में रहने वाला राज यादव मजदूरी का काम करता था। वह अपने भांजे गणेश ऊर्फ गजेंद्र यादव के साथ काम करने के बाद घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्प्लेक्स से पास एक किराने की दुकान पर रुक गए। राज दुकान से सामान खरीद रहा था, जबकि गणेश पास में ही पटिए पर बैठ गया। सब कुछ सामान्य चल रहा है।

घूरने पर विवाद


इसी बीच वहां पर दो किशोर बच्चे आए और गणेश को घूरकर देखने लगे। इस पर गणेश ने आपत्ति ली तो आरोपी किशोरों ने उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद चाकू निकाल कर दनादन प्रहार कर दिए। फिर मौका देख दोनों वहां से भाग गए।

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम


इस घटना में गणेश के पेट, नाक, होंठ और पसलियों पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान गणेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, नाबालिगों का दावा है कि मामूली विवाद के बाद चाकू से वार किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.