पार्टी करते समय विवाद, हत्या का रूप लिया

Updated on 06-11-2021 05:34 PM

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत विंध्य विहार कालोनी में पार्टी करते समय हुआ दो भाईयों का विवाद हत्या का रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक क्रिश्चियन परिवार के घर में शाम तक सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन किसी बात को लेकर बड़ा भाई भड़क गया। वह आक्रोशित होकर छोटे भाई पर चाकूओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

घायल को आनन-फानन में परिजन संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल ले गए।जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया है। इधर, हत्या की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में डटी हुई है। वहीं आरोपी भाई की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस की मानें तो हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को मृतक के शव का पीएम कराया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 7 से 8 बजे के बीच रिंकू जान (35) निवासी विंध्य विहार कालोनी पर बड़े भाई टिंकू जान (38) ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई अपनी चाची के घर पहुंचकर खुद के हाथों भाई के खून हो जाने की जानकारी देकर फरार हो गया। आरोपी के जाते ही चाची ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी सामने आने के बाद गंभीर रूप से घायल रिंकू जान को एसजीएमएच ले जाया गया। जहां रिंकू को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.