महाकाल मंदिर के पास मांस की दुकानें बंद कराने गए अधिकारी का दुकानदारों से विवाद

Updated on 10-07-2023 12:58 PM

उज्जैन। महाकाल मंदिर के समीप स्थित तोपखाना में संचालित मांस की दुकानें बंद कराने शनिवार दोपहर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी का दुकानदारों से विवाद हो गया। रिमूव्हल गैंग प्रभारी गोपाल बोयत और उनकी टीम ने जैसे ही गोल्डन नामक दुकान से उसका होर्डिंग उतारना शुरू किया सारे दुकानदार एकत्र होकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि आपकी सारी शर्तें मंजूर हैं, तुड़ाई रोको। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भावना का पूरा ख्याल रखेंगे।

विवाद की सूचना पाते ही स्थिति संभालने तत्काल उपायुक्त संजेश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि दुकान के बाहर एक इंच अतिक्रमण मत करना। खाद्य सामग्री ढककर व्यापार करना, चाहो तो पर्दा लगा लो। आपस में सहमती बनी। शाम तक कई दुकानदारों ने आपत्तिजनक होर्डिंग हटाए और दुकानों के आगे हर पर्दा डाल अपनी दुकान संचालित कीं। जहां तक सवाल अतिक्रमण का रहा तो वो नहीं हटा। दुकानदारों ने नाली के आगे सड़क पर टेबले लगाकर दुकानें संचालित कीं।

कार्रवाई रोकने पार्षद भी पहुंचे

अवैध मांस की दुकानें बंद कराने की कार्रवाई रोकने कुछ पार्षद और उनके प्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि वे सबको समझा-बुझा कर अपनी दुकान ढंककर व्यापार करने को मना लें, आप चले जाएं। इस पर अफसर ने कहा कि ये तो आपको पहले ही कर लेना था। अगर ऐसा करते तो ये नौबत ही नहीं आती। लंबी बहस, बातचीत के बाद कुछ वरिष्ठजनों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। विवाद शांत होने के बाद निगम की रिमूव्हल गैंग ने महाकाल सवारी मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

पार्षद ने की थी प्रतिबंध लगाने की मांग

मालूम हो कि इसी वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी से पहले उज्जैन नगर निगम परिषद सम्मेलन में पार्षद गब्बर भाटी ने एक बेनर लहराते हुए महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग सहित संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों पर खुले रूप से मांस, मदिरा बेचने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध महापौर, निगम आयुक्त और अध्यक्ष से किया था। उनके द्वारा इस संबंध में दिए प्रस्ताव को निगम परिषद ने स्वीकृति प्रदान की थी।

निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने इस सिलसिले में निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह से कहा कि वे नियमों का पालन करते हुए संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों पर खुले रूप से मांस- मदिरा बिकना बंद कराए। सवाल धार्मिक भावना का है। ऐसा कोई काम न हो, जिससे लोगों की भावना आहत हो। इसके पालन में आदेश जारी हुआ और आदेश का पालन कराने को बेगमबाग और उसके आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई भी की।

बाद में ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के रूप में परिवर्तित हुई और देवासगेट बस स्टैंड परिसर, आगर रोड फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। वक्त के साथ कार्रवाई ठंडी पड़ी तो सप्ताहभर पहले महापौर परिषद के मनोनीत सदस्यों ने महाकाल सवारी और श्रावण मास के मद्देनजर महाकाल क्षेत्र के आसपास की अवैध मांस की दुकानें सख्ती से हटवाने का निर्णय लिया। महापौर मुकेश टटवाल ने कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, सत्यनारायण चौहान को सौंप दी। कार्रवाई देवास रोड स्थित नागझिरी क्षेत्र, आगर रोड पर मकोड़ियाआम क्षेत्र से शुरू होकर तोपखाने तक पहुंचीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.