दशहरा मैदान से गौड़ परिवार की दूरी चर्चा में

Updated on 27-05-2023 06:08 PM

 इंदौर । इंदौर की ‘अयोध्या’ कहे जाने वाले चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति का प्रमुख केंद्र दशहरा मैदान ही रहता है। किसी समय इस मैदान पर पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह गौड़ का वर्चस्व हुआ करता था। उन्होंने यहां कई धार्मिक और राजनीतिक आयोजन करवाए थे। उनके निधन के बाद भी उनकी संस्था हिंद रक्षक के आयोजन इस मैदान पर होते रहे हैं। अब भी दशहरा मैदान पर आयोजन तो खूब हो रहे हैं, पर अब इन आयोजनों में गौड़ परिवार का हस्तक्षेप नजर नहीं आता। पिछले कुछ माह के बड़े आयोजनों की बात करें तो यहां संक्रांति महोत्सव, भगोरिया मेला, योग मित्र और पोहा पार्टी जैसे कार्यक्रम हुए। इनमें से किसी भी कार्यक्रम में गौड़ परिवार की सक्रियता नजर नहीं आई। ऐसे में दशहरा मैदान से गौड़ परिवार की दूरी राजनीितक गलियारों में चर्चा का विषय बन रही है। कई लोग इसे ‘अयोध्या’ से दूरी से जोड़कर देख रहे हैं।

कथा सुनने से कसम भी नहीं रोक पाई भाजपाइयों को

चुनावी वर्ष में धार्मिक आयोजनों की बाढ़ आई हुई है। सबसे ज्यादा आयोजन पांच नंबर विधानसभा में हो रहे हैं। इसी क्षेत्र में कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने पिछले दिनों जया किशोरी की कथा करवाई। इसमें कांग्रेसियों से ज्यादा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। वह भी तब, जब भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में न जाने की कसम दिलाई गई हो। आयोजन से दो दिन पूर्व तिलक नगर के मांगलिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा ने गोपनीय बैठक कर कार्यकर्ताओं को कसम दिलाई थी कि वे जया किशोरी की कथा सुनने नहीं जाएंगी। बताया जा रहा है कि बैठक पांच नंबर से भाजपा के टिकट की चाहत रखने वाले पार्षद ने किया था। पार्षद महोदय अब कसम तोड़ने वालों का पता लगवा रहे हैं।

महेश नवमी के आयोजनों पर भी दिख रही चुनावी छाया

शहर में इन दिनों माहेश्वरी समाज जोर-शोर से महेश नवमी के आयोजन कर रहा है। इस समाज को धर्म-कर्म में रुचि रखने वाला भी माना जाता है। दान-धर्म और परमार्थ के कामों में भी समाजजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन सबके बावजूद महेश नवमी के आयोजन में एकरूपता और सामाजिक एकता नजर नहीं आ रही है। समाज की अलग-अलग संस्थाएं कई आयोजन कर रही हैं। ऐसे में समाज के गलियारों में चर्चा है कि पिछले दिनों हुए समाज के चुनावों में जिस प्रकार की गुटबाजी और पैनलबाजी नजर आई थी, उसका असर आयोजनों पर भी दिख रहा है। अखिल भारतीय नेतृत्व की मंशा और लाख प्रयासों के बाद भी समाज के चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाए थे। इंदौर सहित प्रदेश के चुनाव में भी दो पैनल आमने-सामने हो गई थीं। चुनाव के दौरान आई खटास का असर महेश नवमी के आयोजनों पर भी नजर आ रहा है।

अपशब्द कहने वाली महिला नेत्री की उपस्थिति पर उठ रहे सवाल

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी फिर सुर्खियों में है। करीब ढाई साल पूर्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष को गालियां बकने का आडियो वायरल होने के बाद उन्हें भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद वे पिछले साल मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग कर फिर सुर्खियों का केंद्र बनी थीं। पिछले दिनों वे भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुईं। वे बैठक में किस हैसियत से शामिल हुई और भाजपा में उनकी वापसी कब हो गई, यह किसी को पता नहीं है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में गोविंद मालू सहित कई वरिष्ठ नेताओं को मंच पर स्थान नहीं देने को लेकर भी आलोचना हो रही है। ऐसे में सीएम और भाजपा कार्यकर्ता को अपशब्द कहने वाली महिला नेत्री को इतना महत्व देना राजनीतिक गलियारों में खुसुर-पुसुर का विषय बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.