पीड़ित प्लॉट धारकों की सुनवाई करेगा जिला प्रशासन

Updated on 14-11-2021 06:04 PM

इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इन्दौर जिले के विभिन्न कॉलोनियों के पीड़ित प्लॉट धारकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की रेसीडेंसी कोठी में संयुक्त बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पीड़ित प्लॉट धारकों की समस्याओं को सुनने के लिए कल तीन स्थानों पर एसडीएम द्वारा पीड़ितों की समस्याओं को सुना जाएगा। इसमें ग्राम केलोदहाला स्थित फिनिक्स वेबकॉन सोसायटी के पीड़ितों की सुनवाई एसडीएम अंशुल खरे (मोबाइल नं 91316 45130) द्वारा सुबह 11 बजे रेसीडेंसी कोठी में की जाएगी।

इसी तरह ग्राम भांग्या स्थित कालिंदी गोल्ड सिटी के पीड़ितों की शिकायतें एसडीएम पराग जैन (मोबाइल नं 79998 30436) द्वारा सुबह 11 बजे पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में सुनी जाएंगी एवं ग्राम नायता मुंडला स्थित सैटेलाइट हिल कॉलोनी कि पीड़ितों की शिकायत एसडीएम श्रीमती विशाखा देशमुख (मोबाइल नं 79878 08872) द्वारा सिटी बस ऑफिस के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे सुनी जाएंगी।

कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सभी पीड़ितों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त निर्धारित स्थलों पर सुबह 11 बजे अपनी शिकायत का आवेदन लेकर संबंधित एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.