बिना अनुमति जिला पंचायत सीईओ ने कटवा दिया 40 वर्ष पुराना पेड़

Updated on 24-07-2023 04:03 PM
भोपाल। राजधानी के बैरसिया जनपद पंचायत परिसर में एक हरे-भरे वृक्ष को काटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह वृक्ष 40 साल पुराना था। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि वृक्ष को कटवाने की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी, इसके बावजूद इसे कटवा दिया गया।

इधर पेड़ कटाई के मामले में जनपद पंचायत के सीईओ दिलीप जैन का कहना है कि यह पुराना पेड़ जर्जर हो गया था। इस वजह से छह माह पहले इसको काटने के लिए नगर पंचायत से अनुमति ली गई है। हालांकि जब इस बारे में नगर पालिका के सीएमओ जाहिद अली से बात की गई तो उन्होंने जनपद पंचायत परिसर में पेड़ कटाई के लिए कोई भी अनुमति देने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि हमारे यहां से कोई अनुमति नहीं दी गई है। वह जनपद वाले कटवा रहें होंगें, उनका विभाग है।

हालांकि इस मामले में विवाद बढ़ा तो जनपद पंचायत के सीईओ ने जनपद पंचायत द्वारा एक पुरानी सूखे पेड़ों की तहसीलदार से ली गई अनुमति का दस्तावेज उपलब्ध कराया। जिसमें तीन बबूल एवं दो यूकेलिप्टस के सूखे पेड़ की अनुमति तहसीलदार द्वारा दी गई थी। जबकि हरे-भरे छायादार पेड़ को कटवा दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.