जिला पंचायत सदस्य पति पर डाक्टर का घर खाली कराने का आरोप, पीड़ित ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

Updated on 13-09-2023 01:28 PM
भोपाल। जिला पंचायत सदस्य रश्मि भार्गव के पति और कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव पर एक डाक्टर ने उसका घर खाली कराने के आरोप लगाए हैं। डाक्टर का आरोप है कि उसका घर कांग्रेस नेता के कहने पर एक स्टाफ नर्स के लिए खाली कराया जा रहा है। परेशान डाक्टर ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने डाक्टर की शिकायत पर मामले की जांच सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी को सौंप दी है। वहीं जनसुनवाई में 128 आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत की है। जिनकी सुनवाई एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जानकारी के अनुसार डा. मनोज विश्वकर्मा ने कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह दंत चिकित्सक हैं और सिविल अस्पताल बैरसिया में पदस्थ हैं। वह डेंटल ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी में भी दिन व रात ड्यूटी करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कोरोना काल में 14-14 घंटे कार्य किया है। इसी वजह से पूर्व बीएमओ डा. किरण वाडिवा ने डाक्टर को ई टाइप क्वार्टर दिया था, जिसकी उन्होंने 15 से 20 हजार रुपये से मरम्मत कराई थी। इसके बाद वर्तमान बीएमओ डा. पुष्पा गुरु ने उनका ई टाइप क्वार्टर खुद के लिए लेकर एफ टाइप क्वार्टर दिया था। जिसकी मनोज ने 20 से 25 हजार रुपये से मरम्मत कराई थी। जिसमें वह पिछले डेढ़ साल से परिवार सहित रह रहे हैं। साथ ही चिकित्सकीय सेवाएं भी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव के कहने पर संविदा स्टाफ नर्स मोनी भार्गव के लिए खाली कराया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोपों को नकारा

कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव ने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है। मेरा मामले से कोई लेना-देना नहीं है और मैं किसी डाक्टर का घर क्यों खाली करवाऊंगा। मुझे बदनाम करने के लिए यह झूठी शिकायत की गई है, जिसकी मैं जांच करवाऊंगा।

कोचिंग संचालक ने छात्रा से की बदसलूकी

एक छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी के लिए एमपीनगर की एक्सीलेंस आइएएस कोचिंग में प्रवेश लिया था। जिसके लिए 50 हजार रुपये वार्षिक फीस तय की गई, लेकिन 25 दिन पढ़ाने के बाद ही 15 हजार रुपये देने के बाद 40 हजार की मांग की जाने लगी। यह राशि कोचिंग संचालक अरविंद नेमा ने मांगी। कोचिंग संचालक ने पैसे लेने के बाद शिक्षा सामग्री नहीं दी। जब छात्रा पिता के साथ कोचिंग गई तो संचालक गाली- गलौज करते हुए बदतमीजी करने लगा। पीड़िता ने एमपीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची। जिससे मामले की जांच हमीदिया कालेज के प्राचार्य को दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.