संभागायुक्त को परमिट देने का अधिकार:10 साल बाद ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी अब बसों के स्थाई परमिट मिलेंगे

Updated on 23-02-2025 01:17 PM

भोपाल सहित प्रदेशभर के विभिन्न रूटों पर बसों की उपलब्धता का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन विभाग अब बस ऑपरेटरों को स्थाई परमिट जारी कर सकेगा। इस कड़ी में राज्य सरकार ने 10 साल बाद सदस्यीय रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) का गठन कर दिया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक शर्मा ने बताया कि सभी 10 संभागों के संभागायुक्त इस अथॉरिटी के हेड होंगे।

बसों के पेंडिंग परमिट की सुनवाई कर अलॉटमेंट दे सकेंगे। 2015 से 2019 तक परिवहन विभाग के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को बसों के स्थाई परमिट देने के अधिकार रहे हैं। 2019 में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से यह अधिकार छिन गए थे।

नई व्यवस्था के तहत अब बसों के लिए जो स्थाई परमिट जारी होंगे, उनकी अवधि पांच साल के लिए होगी।

इंदौर में सबसे अधिक स्थाई परमिट लंबित

इंदौर संभाग में 1,488, जबलपुर में 1,232, ग्वालियर में 1,265, उज्जैन में 1,188 और भोपाल संभाग में 835 परमिट लंबित हैं। वहीं, चंबल में सबसे कम 345, शहडोल में 395 और रीवा में 965 स्थाई परमिट पेंडिंग हैं। वहीं पूरे प्रदेश में 9,523 स्थाई परमिट पेंडिंग हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.