पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संभागीय कार्यालय शुरू होंगे

Updated on 26-07-2024 12:27 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संभाग स्तर पर संभागीय कार्यालय शुरू करने के लिये शासन स्तर पर पहल की जायेगी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक एवं निरीक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल को उक्त आशय का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल राज्यमंत्री श्रीमती गौर गुरूवार को उनके निवास पर भेंट कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि संघ द्वारा विभाग की संरचना से संबंधित विभिन्न तथ्यों को ध्यान में लाया गया है, इनमें अन्य विभागों की तरह पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संभागीय कार्यालय शुरू करने, सहायक संचालक के पदनाम को सहायक आयुक्त किये जाने, विभाग के अधिकारियों को पाँच स्तरीय वेतनमान स्वीकृत किये जाने और विभाग की आवश्यकतानुसार जिला, संभाग और मुख्यालय स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों के पदों के सृजन पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा सौंपे गये मांग पत्र के बिन्दुओं पर विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की जायेगी और विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जरूरी मांगों को पूरा करने पर विचार किया जायेगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने उनके भ्रमण के दौरान जबलपुर और इंदौर पिछ ड़ा वर्ग के छात्रावासों में दिये गये निर्देशों को पूरा करने पर इन जिलों के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिये वह पूर्व से प्रयासरत है। पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में लायब्रेरी, मेस और वाईफाई आदि की सुविधाएँ दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संभागीय मुख्यालय पर संभाग स्तरीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र भी शुरू किये जाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अपने संभाग पर प्रतियोगी परीक्षाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण मिल सकेगा।

संघ के अध्यक्ष श्री आशीष दीक्षित, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महासचिव श्री अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष श्री संगीता जायसवाल अन्य पदाधिकारी श्रीमती ममता भट्टाचार्य, सुश्री दिव्या, सुश्री रिया जैन, सुश्री नेहा भूमरकर, सर्वश्री योगेन्द्र राज, होमेन्द्र पटले, अर्जुन मालवीय, सुमित रघुवंशी, तीर्थ गर्मे और शैलेन्द्र अतरे और श्री राघव परसारिया राज्यमंत्री श्रीमती गौर से मिलने वाले प्रतिनिधि मण्डल में शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.