कमाई का आधा हिस्सा किराए में देने वाली दिव्यांग और निराश्रित कामकाजी बहनाओं ने पायी स्कूटी

Updated on 10-07-2023 06:13 PM

मुख़्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में 23 दिव्यांग बहनों और 2 निराश्रित महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। ये दिव्यांग और निराश्रित कामकाजी बहनें अपनी गाढ़ी कमाई का आधा हिस्सा परिवहन में खर्च कर रही थीं। मुख़्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दी गई चाबी सिर्फ स्कूटी की नहीं, बल्कि बहनों की सफलता, सम्मान की चाबी है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. के प्रयासों से इंडियन रेड क्रॉस इंदौर के सहयोग से 25 जरूरतमंद दिव्यांग व निराश्रित कामकाजी बहनों और महिलाओं को स्कूटी प्रदान की गई है। इन जरूरतमंद महिलाओं ने जन-सुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किए थे।

फिरदौस बम्बई बाजार से लाती हैं सामग्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में सिरपुर निवासी फिरदौस बी को स्कूटी की चाबी सौंपी। फिरदौस अपने एक पैर से कमजोर हैं और कमजोरी के बाद भी पॉलीथिन सिलाई के काम में जुटी हैं। इस काम से वे हर माह 7 से 8 हजार रुपये की कमाई कर लेती हैं। सिलाई के लिए वो हर तीसरे दिन बम्बई बाजार से सामग्री खरीदने पहुँचती हैं। साथ ही रोज अपने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करती हैं। उन्हें 15 से 20 रुपये सिटी बस के सफर में देना पड़ते हैं। मुख़्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई स्कूटी से उन्हें और उनके परिवार को सुविधा होगी।

कोरोना में पति को खोया अब टिफिन सेंटर से दो बच्चों का कर रहीं पोषण

मालवीया नगर इंदौर निवासी अर्चना सोलंकी कोरोना काल में पति संजय सोलंकी की मृत्यु के बाद टिफिन सेंटर चलाकर दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें सामग्री लाने में आसानी होगी। राजेन्द्र नगर की शीला वर्मा महू नाके की मेडिकल शॉप पर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रही हैं। अब उन्हें सिटी बस के सफर से मुक्ति मिलेगी और समय से काम पर पहुँच सकेंगी। मूसाखेड़ी की मुस्कान वर्मा 15 वर्ष पहले एक दुर्घटना में पति की मृत्यु के बाद घर-घर खाना बनाकर परिवार चला रही है। स्कूटी मिलने के बाद उन्हें भी काम पर जाने में सहूलियत। मुस्कान कहती है कि स्कूटी से ज्यादा घरों में खाना बनाने जा सकूंगी। न्यू रामनगर की दिव्यांग सरिता साहू और अहीरखेड़ी की लाछा राठौर की स्थिति भी कुछ ऐसी है। स्कूटी मिलने से वे आधी परेशानी से चिंता मुक्त हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.