मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर से डिस्टर्बेंस नहीं होता? IAS अफसर शैलबाला मार्टिन के सवाल पर बवाल!

Updated on 21-10-2024 11:34 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वह बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस बार उन्होंने एक्स पर मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर पोस्ट किया है। इसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। शैलबाला मार्टिन ने एक्स पर लिखा है कि क्या मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर से डिस्टर्बेंस नहीं होता है।

मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर सवाल


दरअसल, शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई-कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता है।

इस पर एक यूजर ने कमेंट्स किया है कि पता नहीं पुलिस इन पर क्यों नहीं कार्रवाई करती है।

यूजर के कमेंट्स पर आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने शपथ लेने के साथ ही जो आदेश जारी किए थे। उनमें समस्त धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर्स हटाने और डीजे पर प्रतिबंध शामिल था। ये बहुत सुविचारित आदेश था। यदि इस आदेश पर अमल करते हुए सभी समुदायों के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर्स हटा दिए जाएं और डीजे बंद हो जाए तो सभी के लिए बड़ी राहत होगी।

गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन अभी मंत्रालय में तैनात हैं। वह प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं। 57 साल की उम्र में उन्होंने एक वरिष्ठ पत्रकार से शादी रचाई थी। शादी की वजह से भी शैलबाला मार्टिन खूब सूर्खियों में रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.