प्रशिक्षण में न रहे कमी : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Updated on 05-10-2021 05:32 PM

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य श्वान पुलिस प्रशिक्षण शाला (डॉग स्क्वाड) का आकस्मिक भ्रमण कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत अभियान में प्रदेश में 6 स्वदेशी नस्ल के श्वान प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात'' कार्यक्रम में भी इसका जिक्र किया।


डॉ. मिश्रा ने भ्रमण के दौरान डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी रखी जाये। प्रशिक्षण के लिये सभी आवश्यक बेहतर संसाधनों को उत्कृष्ट बनाया जायेगा। डीएसपी राज्य श्वान प्रशिक्षण शाला सुश्री अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सुधील हाउण्ड, रामपुर हाउण्ड राजापलायम, कन्नी, कोम्बोई एवं चिप्पीपराई जैसी 6 स्वदेशी नस्लों के श्वान प्रथम बार प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। भोपाल में प्रशिक्षित श्वान नारकोटिक्स और व्हीआईपी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


सेनानी 23वीं वाहिनी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि प्रदेश में डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग सेंटर वर्ष 1959 से निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण शाला से प्रशिक्षित श्वान ऑल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक जीत चुके हैं। भोपाल में समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते
रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.