नियमित योग करें और ‘‘श्री अन्न’’ को आहार में शामिल करें : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Updated on 21-06-2024 06:27 PM

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य अतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम योगाभ्यास को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें और ज्वार, बाजरा, मक्का, कोदों कुटकी जैसे मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करें तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

श्रीमती गौर ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों और संतों की तपोभूमि रहा है और योग की जन्मभूमि हमारा देश भारत ही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। ऐसे में हम योग को न भूलें और नियमित योगाभ्यास करें। उन्होंने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था तब से हर वर्ष योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विधायक डॉ आर. के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियो ने भी योगाभ्यास किया।

श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश है भारत

श्रीमती गौर ने श्री अन्न (मोटे अनाज) संवर्धन अभियान के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में जब भारत देश में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाता था तब लोग कम बीमार पड़ते थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और बड़ी मात्रा में श्री अन्न का निर्यात किया जा रहा है। आज फिर मोटे अनाज को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने श्री अन्न से बनी सामग्री के प्रदर्शन स्टाल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने श्री अन्न के बीज के पैकेट कुछ किसानों को वितरित किये।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सप्तपर्णी का पौधा लगाया

श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस परिसर में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.