हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं मुहास वाले डॉक्टर हनुमान, सिर्फ इंसान नहीं पशुओं का भी हो रहा इलाज, यहां के चमत्कार की देशभर में गूंज

Updated on 07-10-2024 11:41 AM
कटनी: मध्यप्रदेश राज्य के कटनी जिले में स्थित मुहास तहसील का हनुमान मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मुहास के हनुमान जी लोगों को दर्शन देने के साथ-साथ लोगों के दुखों का निवारण भी कर रहे हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु यहां पर आकर अपने दुखों से निजात पा रहे हैं।

40 सालों से चल रही प्रक्रिया


दरअसल मुहास वाले हनुमान जी के पास हड्डी से सम्बंधित रोगों का इलाज कराने आ रहे हैं। पिछले 40 सालों से यहां पर ये प्रक्रिया लगातार चली आ रही है और लोग ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। मुहास वाले हनुमान जी के चमत्कार की देश भर में गूंज है। हड्डी से सम्बंधित किसी भी प्रकार का रोग हो, यहां से सब स्वास्थ्य लाभ लेकर जा रहे हैं।

दवा से मरीजों के ठीक होने का दावा


हर शनिवार और मंगलवार को यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। हड्ड़ी के रोग से सम्बंधित लोगों को पंक्तिबद्ध तरीके से बैठकर भगवान रामचंद्र के नाम का जाप कराया जाता है। राम नाम के जाप के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा उन्हें जड़ी बूटी से संबंधित दवा दी जाती है। दवा खाने के बाद मरीज ठीक होने का दावा कर रहे हैं।

राजस्थान से आए मरीज ने बताई आपबीती


मुहास में राजस्थान से आए एक मरीज ने बताया कि वो मोटर साइकिल से गिर गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने में अपने हाथ खड़े कर दिए थे। उसे किसी दोस्त से मुहास के बारे में जानकारी मिली और वो यहां पर आ गया। मुहास आने के बाद उसने हनुमान जी के दर्शन किए। पुजारी ने जैसे ही उसे जड़ी बूटियों वाली दवा खिलाई, उसे पहले से ठीक लगने लगा।

इंसानों के अलावा पशुओं का भी इलाज


मंदिर के पुजारी का कहना है कि पिछले 40 सालों से लोगों को जड़ी बूटी वाली दवा दी जा रही है। दवा खाने के बाद मरीज ठीक हो रहे हैं। मुहास वाले हनुमान जी की जड़ी बूटी वाली दवा इंसानो के अलावा पशुओं को भी दी जा रही है। पशु भी इन दवाओं का सेवन कर ठीक हो रहे हैं।

इसे चमत्कार कहें या आस्था... मंदिर के पुजारी ने बताया कि जबलपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर भी मरीजों को ठीक होने के यहां भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.