गायिनक विभाग के डॉक्टर्स को दी जा रही है ट्रेनिंग:महिलाओं को सर्विक्स और ओवेरियन कैंसर के इलाज के लिए मुंबई नहीं जाना होगा... हमीदिया में होने लगी सर्जरी

Updated on 26-12-2024 12:43 PM

सर्वाइकल (सर्विक्स) और ओवेरियन कैंसर जैसी जटिल सर्जरी के लिए मध्य प्रदेश की ​महिलाओं को अब मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल या तिरुवनंतपुरम के राजकीय कैंसर संस्थान जाने की जरूरत नहीं होगी। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ऐसी सर्जरी का सफलतापूर्वक शुरुआत हो चुकी है। हमीदिया के गायनिक विभाग में मौजूदा उपकरणों के जरिए जटिल सर्जरी को अंजाम दिया जा रहा है।

अब तक 11 जटिल सर्जरी हो चुकी हैं, जिनमें 3 सर्जरी सर्वाइकल कैंसर की, 5 सर्जरी ओवेरियन कैंसर की और 3 अन्य गायनिक समस्याओं की शामिल हैं। हालांकि, इसके लिए अलग से अभी कोई विभाग या ऑपरेशन थिएटर नहीं बनाया गया है।

हाल में 29 साल की एक महिला की सर्जरी हुई, जो सेकंडरी अमेनोरिया और पेट दर्द से परेशान थी। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। वहीं, गर्भाशय के कैंसर से जूझ 38 साल की महिला भी इसी दिसंबर माह में सर्जरी की गई है। दरअसल, डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी जीएमसी भोपाल टीम ने गर्भाशय कैंसर से पीड़ित महिलाओं को समय पर निदान और सर्जरी उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस जानलेवा बीमारी से जुड़ी जोखिम और मृत्युदर को कम करने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं।

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की डीन डॉ. कविता एन. सिंह ने बताया कि उन्होंने गायनेकोलॉजी विभाग के डॉक्टरों को लाइव सर्जरी के माध्यम से प्रशिक्षण भी देना शुरू किया है। इससे न केवल असिस्टिंग डॉक्टरों को नई तकनीकों से परिचित कराया जाता है, बल्कि सर्जरी के प्रति विशेषज्ञता भी बढ़ाई जाती है। हमीदिया के एच-2 ब्लॉक के गायनिक विभाग में हर सोमवार को डीन कैंसर क्लीनिक लगा रही हैं।

बड़ी राहत : क्योंकि भोपाल में 1 लाख में से 33 महिलाओं को हो रहा सर्विक्स कैंसर, यह 30 साल में दोगुना पहुंचा

भोपाल में महिलाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। एनसीडीआईआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में कैंसर पीड़ितों में महिलाएं सबसे ज्यादा होंगी। आंकड़ों के अनुसार, 31% महिला स्तन कैंसर से तो 12% सर्विक्स कैंसर से पीड़ित हैं। प्रति लाख जनसंख्या पर भोपाल में साल 1990 में 18 केस सामने आते थे, अब यही संख्या 33 पर पहुंच चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.