डाग शो में देसी-विदेशी प्रजातियों के श्वानों ने बिखेरा जलवा, 400 से ज्यादा श्वान हुए शामिल

Updated on 12-02-2024 12:54 PM
भोपाल। नर्मदापुरम रोड स्थित एक गार्डन में कैनल क्लब आफ भोपाल की ओर से रविवार को डाग शो का आयोजन हुआ। इस शो में देश-दुनिया के श्वानों की 40 प्रजातियों के 450 से ज्यादा श्वान ने विभिन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में सभी 40 प्रजातियों में अलग-अलग विजेता चुने गए। यहां आने वाले श्वान शरीर से किसी युवा शेर से कम नहीं थे। इस दौरान शर्मीले तो कहीं फुर्तीले श्वान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां जर्मनी, स्वीडन, अर्जेंटीना, स्पेन, रूस, तिब्बती आदि देशों के श्वान देखने को मिले। जिन्हें खरीदने के लिए लोगों ने लाखों रुपये खर्च किए। जबकि इन्हें पालने के लिए हर माह 40 हजार रुपये खर्च करने से नहीं कतराते।
सबसे ज्यादा आकर्षक का केंद्र रसिया का बोर्जोई श्वान रहा, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है। इसे संचित शर्मा लेकर आए थे। इसका नाम कैप्टन है। इसकी उम्र सात वर्ष है। संचित ने बताया कि इसके लिए वह हर माह 40 हजार रुपये तक खर्च करते हैं। यह 200 ग्राम बोल्ड चिकन, चार अंडे, चावल और उबली सब्जियां खाता है।


अर्जेंटीना का गोल्डन रिट्रिवर, तीन वर्ष है उम्र

विद्या नगर में रहने वाली सोनू उप्पल शो में अर्जेंटीना का गोल्डन रिट्रिवर लेकर पहुंची। यह श्वान तीन वर्ष का है। जब वह 40 दिन का तभी से इनके पास है। उन्होंने बताया कि इसे मैं अपने बच्चे की तरह रखती हूं। इसे अकेला नहीं छोड़ती हूं। शहर के श्वान अक्सर भूखें रहते हैं हर कोई उन्हें परेशान करता है, जिस कारण वह खूंखार होने लगते हैं। उनके हमला करने का यही कारण है। श्वानों को भी अपना घर चाहिए होता है लेकिन लोग नहीं समझते। पियूष मोहिते अपने साथ जर्मनी की बाक्सर प्रजाति का श्वान लेकर आए जो बेहद फुर्तिला है। इसकी डाइड 600 ग्राम चिकन है। मासिक खर्च 12 से 15 हजार रुपये है। ये अपने मालिक के इशारे पर दुश्मन पर छिपकर अटैक कर सकता है। इसके पपी की कीमत 30 हजार से 25 लाख तक होती है।

उम्र 14 माह, शरीर शेर से कम नहीं

त्रिलंगा निवासी नीता दुबे अपने साथ जर्मनी का ग्रेडडैन श्वान लेकर आईं, जो सिर्फ 14 माह का था लेकिन उसका शरीर किसी शेर से कम नहीं था। उसकी हाइट अभी एक से डेढ़ वर्ष तक और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि यह शांत स्वभाव का है। वह 24 घंटे हमारे साथ रहता है। यह पैडीग्री खाता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास दो नश्ल के श्वान है, जो बहुत कम भोंकते हैं। इसके लिए अलग से ट्रेनर रखा है। साथ ही अलग से कैनल बनाया है। इसकी सेवा में हर माह 25 हजार से अधिक का खर्चा आता है।

साइबेरियन हस्की ने भी लुभाया

करन चंवरे साइबेरियन हस्की श्वान लेकर आए जो भेड़िया प्रजाति का है। इसे वह रशिया से लाए थे। इसके पपी की कीमत 60 हजार से 1.5 लाख तक होती है। इस डाइट में मछली, मीट, चिकन शामिल है। भेड़िया प्रजाति का होने के कारण ये काफी आक्रमक होते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.