मंत्री पुत्र की दबंगई, दुर्घटना के बाद बाइक सवार को पीटा, दंपती से भी मारपीट, थाने पहुंचे मंत्री नरेंद्र पटेल, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Updated on 31-03-2024 12:23 PM

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके की त्रिलंगा काॅलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जान बचाने के लिए युवक एक रेस्टोरेंट में घुसा तो युवकों ने वहां पहुंचकर युवक के बचाव में आगे आई रेस्टोरेंट संचालक और उसके पति को भी बेरहमी से पीट दिया।

घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंत्री पुत्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। इस बात का पता चलते ही मंत्री पटेल शाहपुरा थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री थाने में जमे रहे। रात करीब 11 बजे वह बेटे अभिज्ञान को साथ लेकर थाने से चले गए। दूसरी ओर इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेकसिंह शनिवार रात त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया।

युवक वहां भी पहुंच गए रेस्टोरेंट संचालक अलीसा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की, तो युवकों ने मार्टिन दंपती के साथ भी मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवकों को थाने ले आई। उसके बाद मंत्री के थाने पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी देर रात तक चुप्पी साधे रहे। उधर मंत्री नरेंद्रशिवाजी पटेल ने भी लगातार संपर्क करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया। खबर लिखे जाने तक फरियादी पक्ष थाने में मौजूद था, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.