दान किया गया अंग, नई उम्मीद और खुशियाँ दे सकता है: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 02-08-2024 06:39 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर कहा है कि अंगदान जीवनदान है। दान किया गया एक अंग किसी के जीवन को नई उम्मीद और खुशियाँ दे सकता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा अंगदान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि लोग स्वेच्छा से मानवता को सशक्त करने वाले इस पुण्य कार्य के लिए आगे आयें।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अंगदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जीवन का दूसरा मौका मिल सकता है। किसी व्यक्ति के जीवन में जब अंग-प्रत्यारोपण एकमात्र विकल्प बचता है, ऐसी स्थिति में दान किया गया अंग उनके लिए वरदान साबित होता है। अंगदान में किडनी, लिवर, हार्ट, लंग्स, पैनक्रियाज और आंखों सहित कई अंग और ऊतकों को दान किया जा सकता है, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है जिससे हम एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। जब अधिक से अधिक लोग अंगदान के लिए आगे आएंगे, तो हमारे समाज में अंग प्रत्यारोपण की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इससे अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कम होगा साथ ही मरीजों के परिजन पर मानसिक और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

अंगदान/प्रत्यारोपण में इमर्जिंग स्टेट कैटेगरी में मध्यप्रदेश होगा पुरस्कृत

मध्यप्रदेश को 14वें भारतीय अंगदान दिवस (आईओडीडी) 3 अगस्त 2024 को "अंगदान/प्रत्यारोपण में उभरते राज्य/केंद्र शासित प्रदेश" पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा नई दिल्ली में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करेंगे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समस्त विभागीय अधिकारियों और जागरूक नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.