डॉ. एके द्विवेदी कैप्टन ऑफ इंडस्ट्री फॉर होम्योपैथी सम्मान से सम्मानित

Updated on 28-07-2023 08:11 PM
भोपाल । देश ही नहीं दुनिया में होम्योपैथिक चिकित्सा को एक नया आयाम देने और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों में होम्योपैथी को शिखर पर ले जाने के लिए केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य और वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी को " कैप्टन ऑफ इंडस्ट्री फॉर होम्यपैथी " सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. द्विवेदी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय प्रोगाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. एके द्विवेदी द्वारा पिछले 25 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और लोगों को मिल रहे सफल इलाज की जानकारी भी अतिथियों व प्रोगाम में उपस्थित गणमान्यजनों के बीच साझा की गई। जिसका सभी ने तालियों के साथ अभिवादन किया। 
उल्लेखनिय है कि डॉ. एके द्विवेदी मध्यप्रदेश से एक मात्र ऐसे  होम्योपैथिक चिकित्सक है जो केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य है। वे सदस्य के रूप में 2015 से लगातार मनोनीत किए जा रहे हैं। डॉ. एके द्विवेदी आज होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। उनका अनुसरण वर्तमान होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बना रही युवा पीढ़ी भी कर रही है। एक समय तक जनमानस में भ्रांतियां थी कि छोटी-छोटी सी दिखाई देने वाली ये सफेद गोलियां से उपचार करने पर मरीज को जल्द राहत नहीं दे पाती थी लेकिन आज डॉ. द्विवेदी के प्रयास ने लोगों की उस भ्रांतियों को दूर करने में काफी हद तक सफलता पाई है। आज होम्योपैथिक चिकित्सा केवल छोटे-मोटे रोगों के निदान के लिए ही नहीं बल्कि कई लाइलाज बीमिरायों के रोगियों को भी काफी हद तक राहत देने में कारगर साबित हो रही है। डॉ. एके द्विवेदी ने होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति लोगों के नकारात्म रवैये को बदला है और वे वर्तमान में भी लोगों के बीच होम्योपैथी चिकित्सा को पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हमेशा बेहतर और सकारात्मक परिणाम देने की डॉ. द्विवेदी की जिद का ही नतीजा है कि सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, प्रोस्टेट कैंसर, अवेस्क्युलर नेक्रोसिस जैसे जटिल रोगों से जूझ रहे रोगियों को भी लाभ मिल रहा है.
होम्योपैथिक चिकित्सा को देश-दुनिया में और जनमानस के बीच प्रमुखता से पहुंचाने के लिए डॉ. द्विवेदी का प्रयास निरंतर जारी है।
डॉ द्विवेदी ने पिछले वर्ष ही हिन्दी में *मानव शरीर रचना विज्ञान* (ह्यूमन एनाटॉमी) पुस्तक लिखी जिसे मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रंथ एकेडमी ने प्रकाशित किया जो प्रदेश में हिन्दी में पढ़ने वाले चिकित्सा के छात्र छात्रायों के लिए अत्यंत उपयोगी शबित हो रही है.
आपके द्वारा प्रकाशित की जारही हिन्दी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका *सेहत एवं सूरत* भी लोगों द्वारा काफ़ी पसंद की जाती है जिसमें स्वास्थ्य समस्यायों का हर माह समाधान घर बैठे मिल जाता है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.