देश में दलित राजनीति की जोर आजमाइश का केंद्र बनेगा डॉ. आंबेडकर का जन्म स्थान महू… क्या है भाजपा-कांग्रेस की रणनीति

Updated on 23-01-2025 05:18 PM
 भोपाल। देश में दलित राजनीति की धुरी बन चुके डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू कांग्रेस और भाजपा के लिए सियासी जोर आजमाइश का केंद्र बनने जा रही है। कांग्रेस 27 जनवरी को ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान के तहत रैली आयोजित कर रही है, वहीं भाजपा अपने दिग्गजों को उतारेगी, जो कांग्रेस को आंबेडकर विरोधी बताने के लिए मुखर होंगे। -दरअसल, लोकसभा चुनाव में दलित वोट और सीटों के आंकड़ों ने कांग्रेस और भाजपा की सक्रियता बढ़ा दी है। एससी सीटों को देखें तो 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस छह से 20 पर पहुंच गई, जबकि भाजपा 46 से 30 पर आ गई।

हालांकि आंकड़े बताते हैं कि वोट शेयर भाजपा के साथ 31 प्रतिशत, तो कांग्रेस के साथ 19 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में एससी आरक्षित सीटों को देखें तो भाजपा को 26, तो कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली है।

कांग्रेस की रणनीति


माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दलित राजनीति को लेकर मुखर होने के लिए जीतू पटवारी को फ्री हैंड दिया है। इधर, दलित वर्ग को साधने की होड़ में कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है।


महू की रैली में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा शामिल होंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान को दलित विरोधी बताकर सहानुभूति लेने की कोशिश करेंगे।

क्या करेगी भाजपा

  • भाजपा प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं को लाकर कांग्रेस का जवाब देगी। भाजपा जानती है कि डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली का राजनीतिक उपयोग कर कांग्रेस जो संदेश देना चाहती है, वह दूर तलक जा सकता है, इसलिए वह आक्रामक तरीके से जवाब देगी।
  • भाजपा बताएगी कि किस तरह कांग्रेस ने दलित वर्ग को केवल वोट बैंक माना और उसके लिए कुछ नहीं किया। खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक के आंबेडकर विरोधी होने का तथ्य सामने रख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.