एम्स भोपाल के डॉ. बी.एल. सोनी को NAMSCON 2024 में अंगदान में नवाचार के लिए प्रथम पुरस्कार

Updated on 26-11-2024 11:01 PM

भोपाल : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह संकाय और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को सदैव बढ़ावा देते रहते हैं। प्रो. सिंह से प्रेरित होकर संकाय सदस्य विभिन शोध कार्यों में असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में, एम्स भोपाल के ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बी.एल. सोनी को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMSCON 2024) के 64वें वार्षिक सम्मेलन में मौखिक प्रस्तुति श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 21 से 24 नवंबर, 2024 के बीच एम्स जोधपुर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित चिकित्सक और शोधकर्ता शामिल हुए। प्रो. सिंह ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा, “डॉ. सोनी का यह नवाचार अंगदान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह दाताओं के सम्मान को बनाए रखते हुए लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेगा और कई जिंदगियां बचाने में मदद करेगा। एम्स भोपाल ऐसे समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विज्ञान और मानवता के बीच एक सेतु का काम करें। ”डॉ. सोनी ने "अंगदान के बाद हड्डी पुनर्निर्माण के लिए 3डी प्रिंटेड हड्डी समरूपों का नवाचारी उपयोग" विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने अंगदान से जुड़े जटिल मुद्दों के समाधान के लिए एक अनूठी तकनीक का प्रदर्शन किया।

डॉ. सोनी ने अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि एक मृतक दाता से 20 विभिन्न अंग और ऊतक प्राप्त किए जा सकते हैं, जो कई लोगों की जान बचा सकते हैं। हालांकि, सांस्कृतिक मान्यताओं और शरीर के विकृत होने की चिंता के कारण लोग अंगदान के लिए सहमति देने से हिचकिचाते हैं। इस समस्या का समाधान करते हुए उन्होंने 3डी प्रिंटेड हड्डी समरूप के उपयोग का प्रस्ताव रखा। यह तकनीक दाता के शरीर की स्वाभाविक संरचना को बनाए रखते हुए उनके सम्मान को सुरक्षित करती है और परिवार की चिंताओं को दूर करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.