डा. महेंद्र सिंह मंत्रियों से बोले- लोकसभा चुनाव सामने हैं, सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाएं

Updated on 05-02-2024 12:03 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव सामने हैं। मंत्रिमंडल की चुनाव में अहम भूमिका होगी। मंत्री अपने -अपने विभाग की योजनाओं को नीचे तक लेकर जाएं, अधिक से अधिक समय जनता के बीच गुजारें। जिले से लेकर बूथ तक चुनाव प्रबंधन को मंत्री स्वयं लीड करें। यह बात रविवार को लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में दो दिवसीय लीडरशिप समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

मुझे प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में अग्रसर होते हुए हमारे सभी विभागों के भार साधक माननीय मंत्रीगणों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सुशासन संस्थान में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्वान वक्ताओं एवं अनुभवी महानुभावों का मार्गदर्शन… pic.twitter.com/SbPvTv0wZa

उन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा की तैयारियों और चुनावी अनुभव साझा किए। वहीं, चुनाव जीतने की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी मोहन मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। लीडरशिप समिट में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित वरिष्ठ मंत्रियों ने नए मंत्रियों को विभाग चलाने के गुर भी सिखाए। मुख्यमंत्री ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सुशासन की दिशा में सभी विभागों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

सुशासन की दिशा में मध्य प्रदेश अपनी नई पहचान बनाए इसके लिए कार्ययोजना बनाकर उपलब्धि प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि अपने व्यवहार में शासन की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। अपने जीवन में बदलाव लाएं, अपने विभाग में प्रबोधन और नवाचार के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वित करें। लोगों के व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाने के लिए नवाचार करते रहने से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.