डॉ. प्रदीप सालगिया इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी – वेस्ट ज़ोन के अध्यक्ष निर्वाचित

Updated on 19-09-2025 12:34 PM

इंदौर – इंदौर और सेंट्रल इंडिया के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। शहर के जाने माने नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सालगिया, को इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी – वेस्ट ज़ोन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। यह पहली बार है जब इंदौर के किसी नेफ्रोलॉजिस्ट को इस प्रतिष्ठित पद पर चुना गया है। डॉ. सालगिया 40 से अधिक वर्षों से किडनी रोगों और ट्रांसप्लान्टैशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने मध्य भारत में नेफ्रोलॉजी की दिशा और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

डॉ. प्रदीप सालगिया ने कहा – “इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी – वेस्ट ज़ोन का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि इंदौर की चिकित्सा क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रतीक है। मैं अपनी टीम के साथ नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार, शिक्षा और बेहतर उपचार की दिशा में कार्य करने के लिए तत्पर हूं।”

डॉ. सालगिया के नेतृत्व में ISN-वेस्ट ज़ोन नए कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा, जिनमें किडनी रोगों की शीघ्र पहचान, मरीजों को जागरूक करना और ट्रांसप्लांट सेवाओं की पहुंच बढ़ाना शामिल है।

ISN-वेस्ट ज़ोन के बारे में: इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी – वेस्ट ज़ोन, ISN की एक क्षेत्रीय शाखा है, जो पश्चिम भारत में किडनी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान, शिक्षा और जनजागरूकता पर कार्य करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.