डॉ. संदीप तारे आईआईएमएम मध्य भारत के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

Updated on 30-09-2025 12:21 PM

इंदौर: देश के प्रतिष्ठित सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स संस्थान, “इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल मेनेजमेंट” (आईआईएमएम) की मध्य भारत शाखा के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में डॉ. संदीप तारे को निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित किया गया है। यह चुनाव संस्थान की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सप्लाई चेन प्रबंधन को नई दिशा प्रदान करना है।

नई कार्यकारिणी में शिक्षा और उद्योग जगत के कई अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। आईआईटी इंदौर के रजिस्ट्रार, डॉ. सिबा प्रसाद होटा को मुख्य सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, श्री अजय आटवे एवं श्री पराग अत्रे को नेशनल काउंसिल में चुना गया है, जबकि श्री नितिन पुंडलिक को सचिव और श्री उत्पल खत्री को औद्योगिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।

अपने निर्वाचन के बाद, डॉ. संदीप तारे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मध्य भारत को लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन का एक प्रमुख केंद्र बनाना होगा। संस्थान उन युवाओं को प्रशिक्षण देता है जो सप्लाई चेन प्रबंधन में आगे का करियर बनाना चाहते हैं, हम इसे और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स  को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.