शहीद भवन में नाटक मंचन, रवींद्र भवन में अल्लामा इकबाल पर विशेष व्याख्यान

Updated on 06-05-2023 06:30 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 06 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। लिहाजा, आपको हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत छत्तीसगढ़ी लोक वाद्य 'चिकारा' का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
नाट्य प्रशिक्षण - चिल्ड्रंस थियेटर अकादमी एवं अर्घ्य कला समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल प्रतिभागी एवं युवा कलाकारों को नाटक से सम्बन्धित सम्पूर्ण विधियों का प्रशिक्षण पांच जून तक प्रतिदिन दिया जा रहा है। अर्घ्य प्रेक्षागृह गांधी भवन परिसर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें बाल प्रशिक्षुओं का समय प्रात: 11 बजे से शाम पांच बजे तक तथा युवा प्रशिक्षुओं का समय शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार गंगुबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। आप इसका अवलोकन दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।
नाट्य कार्यशाला - अदर थिएटर सोसायटी फार रिसर्च एंड परफार्मिंग आर्ट्स ने शुक्रवार से बैठक द आर्ट हाउस, 10 नंबर मार्केट में दस दिवसीय नाटक की कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस कार्यशाला में 26 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें केरल के मशहूर मार्शल आर्ट कल्लरीपयट्टू का प्रशिक्षण केरल के सुजीत कलामंडलम द्वारा दिया जाएगा। कार्यशाला का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्नातक अविजित सोलंकी करेंगे, जो साथ में मनो-शारीरिक अभिनय, रस, रियलिस्टिक अभिनय का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला 14 मई तक प्रतिदिन शाम पांच से आठ बजे तक चलेगी।
व्याख्यान - यंग थिंकर्स फोरम द्वारा छह मई को रवींद्र भवन में अल्लामा इकबाल पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली बार इकबाल की शायरी के सभी पहलुओं पर समग्र व व्यापक व्याख्या की जाएगी। उर्दू, इतिहास व इस्लाम के विशेषज्ञ श्रीकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा इकबाल के तराना-ए-हिंदी, तराना-ए-मिल्ली, शिकवा आदि अनेक रचनाओं पर संदर्भ और अर्थ सहित चर्चा की जाएगी। ये एक 'वन मैन मुशायरा' होगा। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से आरंभ होगा।
पुस्तक लोकार्पण - सुप्रसिद्ध कवि एवं कथाकार अनिरुद्ध उमट के ताजा काव्य संग्रह ‘संलाप’ का लोकार्पण को हिंदी भवन में शाम सात बजे होगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि चित्रकार अखिलेश होंगे, अध्यक्षता अक्षरा के संपादक मनोज श्रीवास्तव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोचक रंजना अरगड़े होंगी।
नाट्य समारोह - शहीद भवन में चौथे एकजुट नाट्य समारोह का आयोजन चार से सात मई तक किया जा रहा है। एकजुट थियेटर एवं वेलफेयर समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में शनिवार को चंद्रमाधव बारिक द्वारा निर्देशित नूत्य नाट्य 'आल्हा उदल' की प्रस्तुति दी जाएगी। लेखन नर्मदा प्रसाद ने किया है। समय शाम सात बजे से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.