डीआरआई ने पकड़ा 72 किलो विदेशी गांजा, भोपाल स्टेशन और बेंगलुरु में एक साथ कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Updated on 23-08-2025 02:59 PM
भोपाल। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइड्रोपोनिक वीड (विदेशी गांजा) की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भोपाल रेलवे स्टेशन से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 24.186 किग्रा गांजा बरामद हुआ। वहीं, बेंगलुरु से 29.88 किग्रा गांजा जब्त किया गया।डीआरआई ने ऑपरेशन वीड आउट के तहत यह कार्रवाई 20 अगस्त को एक साथ की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपित पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से 1.02 करोड़ रुपये की तस्करी की राशि भी बरामद हुई।

जांच और छापे

राजधानी एक्सप्रेस (22691) से यात्रा कर रहे दो आरोपितों के पास से बेंगलुरु में 29.88 किग्रा गांजा मिला।

उसी ट्रेन में सवार दो और आरोपितों को भोपाल जंक्शन पर पकड़ा गया।

नई दिल्ली में मास्टरमाइंड के कब्जे से 1.02 करोड़ रुपये मिले।

21 अगस्त को बेंगलुरु के एक होटल से थाईलैंड से आए यात्री के पास से 17.958 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

कुल मिलाकर 72.024 किग्रा हाइड्रोपोनिक वीड (कीमत 72 करोड़ रुपये) और 1.02 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

विदेशी गांजा की तस्करी

हाइड्रोपोनिक वीड थाईलैंड, कनाडा और अमेरिका से पार्सल या फ्लाइट के जरिए भारत में भेजा जाता है। भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद रेव पार्टियों और युवाओं के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

खेत नहीं, कमरे में होती है खेती

हाइड्रोपोनिक वीड गांजे की ऐसी किस्म है जो पानी में ही उगाई जाती है, इसके लिए खेत या मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती। इसे बंद कमरों में आसानी से तैयार किया जा सकता है। सामान्य गांजे की तुलना में इसकी कीमत करीब 10 गुना अधिक होती है।

डीआरआई की गिरफ्त में आए आरोपित इसी तकनीक से कमरे में उगाकर इसकी सप्लाई कर रहे थे। अब क्राइम ब्रांच भी इस नई तकनीक और तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.