ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर को सर्वश्रेष्ठ अभिनव प्रयोग का मिला सम्मान

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल।ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल सोशल एण्ड वेलफेयर फॉउंडेशन द्वारा आज शनिवार को योद्धा ऑफ भोपाल सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित किया गया, संस्था द्वारा कोरोना काल में विभिन्न क्षेत्रों वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स को जिसके अंतर्गत योद्धास ऑफ भोपाल  (Yoddhas of Bhopal) के खिताब से सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत वैक्सीनेशन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश

राज्य पर्यटन विकास निगम को भोपाल के ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर को सर्वश्रेष्ठ अभिनव प्रयोग के लिए सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश पर्यटन की ओर से निगम के महाप्रबंधक केशव राव शाद एवं ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर के प्रबंधक विपिन कटारे ने यह पुरस्कार सम्मान ग्रहण किया। निगम के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने इस अवसर पर खुशी ज़ाहिर करते  हुए कहा कि ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर को शुरू करने का उद्देश्य आमजन को

सुरक्षित सुविधा जनक ढंग से टीकाकरण करने का है,जो कि प्रदेश ही नहीं देश मे पहला ऐसा प्रयोग है जहाँ लोग अपने वाहनों से आकर वाहन में बैठकर  ही टीका लगवा सके। यह टीकाकरण लगभग 7 माह से अभी तक सतत जारी है, श्री  विश्वनाथन ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन इस ही तरह अपनी सामाजिक जन उत्तरदायित्व की भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।

- इन वर्गों में किया गया सम्मानित

 अस्पताल और डॉक्टरऑक्सीजन की आपूर्तिपरीक्षण, ब्लड बैंक, रक्त/प्लाज्माएम्बुलेंसस्वच्छता, अपशिष्ट निपटान, कॉल सेंटर', रेमिडीसिवर परिवहन, भोजन सेवाविश्राम घाट, टीकाकरणनवाचार, व्हाट्सएप समूह, पुलिस, आपदा प्रबंधन , मीडिया।

कार्यक्रम को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलास सारंग   प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मध्यप्रदेश शासन  फैज अहमद किदवई जी ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम में  कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया  और एसीपीओ इरशाद  वली ,एवं लोकायुक्त एस पी मनु व्यास भी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.