भोपाल में बूंदाबांदी, गरज-चमक के साथ इस दिन तक जारी रहेगी बारिश

Updated on 08-09-2024 11:02 AM
भोपाल: शनिवार को भोपाल शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। बादलों की वजह से दिन का तापमान नियंत्रित रहा। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मानसून की द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक फैली हुई है। ये राज्य के दमोह से होकर गुजर रही है। मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि इन प्रणालियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

भोपाल का तापमान


शनिवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी को लेकर मौसम की भविष्यवाणी


रविवार को भोपाल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन और रात का तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं हवा की औसत गति बारह किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

एमपी में यहां भारी बारिश की चेतावनी


राज्य के लिए पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने रायसेन, राजगढ़, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर जिलों के लिए गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.