
भोपाल में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । पहला कैंप नारियल खेड़ा क्षेत्र में आयोजित किया गया और दूसरा कैंप पीरगेट कर्फ्यू वाली माता मंदिर क्षेत्र में लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाकर आम जन को आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वानिधि, पीएम आवास योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह इंदौर के वार्ड नंबर 22 बंधन गार्डन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ आईईसी वैन का स्वागत किया। कार्यक्रम में आवदेकों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कुछ हितग्राहियों ने अपनी कहानी भी सुनाई। पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी इंदौर की शीला चौहान ने बताया कि 10 हजार की सहायता से उन्हें अपना कारोबार खोलने में मदद मिली। इसके लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हैं। मंडला के परसेल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रीवा के नगरी निकाय के वेंकटेश भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्टॉलों पर जाकर जानकारियां प्राप्त कीं। देवास में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। दमोह में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई।
छिंदवाड़ा जिले के वि. ख. जुन्नारदेव के ग्राम खैरमण्डल और वि. ख. चौरई के ग्राम रामगढ़ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पांढुर्ना जिले के वि. ख. पांढुर्ना के ग्राम सिवनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह शहडोल जिले के ग्राम पंचायत सेमरा, निवाड़ी जिले के माजरा मकारा और सागर जिले के गौर झामर समेत विभिन्न जिलों के भिन्न-भिन्न स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।