ड्रग फैक्ट्री सरगना शोएब लाला 6 महीने बाद भी फरार:एनसीबी चार्जशीट में खुलासा, खुद ट्रक और कार से ड्रग लेने आता था

Updated on 07-04-2025 12:25 PM

भोपाल के बगरोदा में 6 महीने पहले दिल्ली एनसीबी ने जिस ड्रग फैक्ट्री में छापा मारा और 1834 करोड़ का ड्रग पकड़ा वहां कुख्यात ड्रग तस्कर शोएब लाला स्वयं माल लेने आया करता था। 20-20 किलो ड्रग बोरियों में भरकर पैक किया जाता फिर बॉक्स में रख दिया जाता था। माल कीमती होने के चलते शोएब किसी पर भरोसा नहीं करता था। वह स्वयं साथी हरीश आंजना के साथ ट्रक और कार लेकर डिलीवरी लेने आता था। माल कहां और किसी खपाया जाता था उसके अलावा किसी को नहीं पता होता था।

आपस में संपर्क रखने के लिए केवल वॉट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करता था। हर बार नए नंबर से कॉल करता था। जिन सिम का इस्तेमाल वह करता था, सभी फर्जी होती थीं। एमडी तैयार करने वाले सान्याल बाने को भी उसने एक सिम दे रखी थी। यह सिम भी फर्जी दस्तावेजों पर उठाई गई थी। सान्याल को ड्रग तैयार करने के एवज में शोएब दो लाख रुपए महीने की सैलरी देता था। लेकिन छापे के 6 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आरोपी कुख्यात ड्रग तस्कर शोएब लाला पुलिस के पकड़ से बाहर है।

अमित चतुर्वेदी ने एनसीबी को दिए बयानों में क्या खुलासा किया

अमित चतुर्वेदी के एनसीबी अभिरक्षा के दौरान बयान दर्ज किए गए। जिसमें बताया की उसके मित्र चेतन सक्सेना है जो भोपाल का ही निवासी है। जिसके माध्यम से अमित चतुर्वेदी की हरीश आंजना से मुलाकात हुई फिर हरीश ने अमित को शोएब लाला से इंदौर में मिलवाया। इंदौर में शोएब लाला जो की देवल जी जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है, ने बताया की सान्याल बाने अवैध मेफा ड्रोन बनाने में माहिर है। इसके लिए शोएब के कहने पर अमित चतुर्वेदी ने F-63, बगरोदा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक खाली पड़ी हुई फैक्ट्री जो की एस.के सिंह नाम के व्यक्ति की थी से किराए पर लिया। जिसका कोई भी एग्रीमेंट नही बनाया गया था।

ड्रग बनाने हवाला के माध्यम से मिलता था पैसा

शोएब लाला केवल वॉट्सऐप पर ही बात करता था। ताकि कोई सबूत ना रहे। शोएब लाला तकनीकी रूप से दक्ष है एवं बहुत तेज है। उसके द्वारा ही इस पूरी फैक्ट्री के लिए लगने वाला पैसा लगाया गया है। सान्याल और उसके साथ अमित को जो भी पैसा मिलता था वह पूरा हवाला के माध्यम से ही मिलता था। हर बार शोएब लाला द्वारा अलग नंबर का उपयोग किया जाता था। सान्याल बाने द्वारा उक्त फैक्ट्री में अवैध मेफा ड्रोन बनाने के बाद एक-एक किग्रा के पैकेट बनाकर उनपर टेपिंग करके फिर एक प्लास्टिक के बोर में 20 किग्रा के 20 पैकेट रखकर उसको पैक किया जाता था।

आराम करने फैक्ट्री के पास लिया था फ्लैट

अमित ने अपने बयानों में बताया कि फैक्ट्री में तैयार ड्रग शोएब लाला और हरीश लेकर चले जाते थे। कई बार ट्रक और कार से आते थे और कहां लेकर जाते थे इसकी कोई जानकारी अमित चतुर्वेदी को नहीं रहती थी। एनसीबी अधिकारी के पूछने पर अमित ने बताया की शोएब खान पठान के कहने पर एक फ्लैट D-503, देवधर स्प्रिंग वैली, कटारा हिल्स, जिला भोपाल में 15 हजार रूपए के किराए पर लिया था। यह फ्लैट मालिक सौरभ श्रीवास्तव से एक दलाल आशीष गर्ग के द्वारा किराये पर लिया गया। फैक्ट्री पर काम करने के बाद आराम करने के लिए इस फ्लैट का इस्तेमाल किया जाता था।

करोड़ों रुपए की खरीद फरोख्त के दस्तावेज मिले

अमित चतुर्वेदी के घर की तलाशी के दौरान एनसीबी को दस्तावेज मिले। जिसमे मेफा ड्रोन बनाने संबंधी केमिकल एवं उपकरणों की खरीद-फरोख्त कागजात मिले। जिसके बारे में पूछने पर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि उसका फार्मासिस्ट का काम रहता था। जिसकी आड़ में अवैध मेफा ड्रोन बनाने प्रयोग आने वाले केमिकल एवं उपकरण की खरीदी अमित चतुर्वेदी के द्वारा उक्त फैक्ट्री हेतु की गयी थी। जिसका लेन-देन अमित चतुर्वेदी द्वारा किया जाता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.