बैरक में गुमसुम वक्त काट रहा ड्रग तस्कर यासीन मछली:चाचा शाहवर ने खुद को बताया हार्ट पेशेंट

Updated on 03-08-2025 08:14 PM

भोपाल के हाई प्रोफाइल ड्रग तस्कर डीजे यासीन अहमद उर्फ मछली को जेल में नई पहचान मिली है। उसे विचाराधीन बंदी नंबर 2318 के रूप में जाना जाता है।

4 दिन जेल में बिताने के बाद यासीन गुमसुम हो चुका है। बैरक में एक कोने पर अधिकांश समय बिताता है। साथी बंदियों से कम ही बातचीत करता है।

यासीन के चाचा शाहवर को बंदी नंबर 2253 के रूप में नई पहचान मिल गई है। दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।

जेल जाने के बाद से ही दोनों की आपस में बातचीत नहीं हो सकी है। हालांकि उन्हें आपस में बात करने की इजाजत भी फिलहाल नहीं है। जेल में शाहवर को 7 दिन बीत चुके हैं। जेल में रहने के दौरान उनसे तीन ही लोगों ने मुलाकात की है।

इसमें यासीन का बड़ा भाई साहिल अहमद और करीबी रिश्तेदार अदनान और इरफान शामिल हैं। गुर्गों से घिरे रहने वाले यासीन से जेल में मिलने के लिए सगे रिश्तेदारों के सिवाए कोई भी दोस्त और बाहरी व्यक्ति नहीं पहुंचा है।

जेल नियमों का कढ़ाई से पालन कर रहा यासीन यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन में सोने वाला यासीन जेल नियमों का कढ़ाई से पालन कर रहा है।

सुबह उठने के बाद व्यायाम करता है। समय में नाश्ता लेता है, बिना किसी विरोध जेल में दिया जाने वाला खाना दिन और रात के समय खाता है। उसे अ खंड के हाल में रखा है। जेल में यासीन स्वयं को नशे का आदी होने से इनकार कर रहा है।

हालांकि, एक अधिकारी से पूछताछ में उसने केवल पार्टीज के दौरान ड्रग लेने की बात कही है। यासीन ने बताया कि एमडी ड्रग लेने के बाद घंटों तक डांस करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होती है।

शाहवर ने खुद को बीपी और हार्ट पेशेंट बताया जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती होने के लिए शाहवर ने स्वयं को बीपी और हार्ट का पेशेंट बताया है। हालांकि जेल अधिकारियों ने उसके तमाम चेकअप कराए, जिसमें शाहवर किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं पाया गया है। लिहाजा उसे सामान्य कैदियों के साथ ब खंड में रखा गया है। जेल में उसकी आमद 27 जुलाई को हुई थी।

तब उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने जेल अधिकारी के सामने स्वयं को निर्दोश बताया। साथ ही सारा करा धरा यासीन का बताया। शाहवर ने यह भी बताया कि उसे केवल पॉलिटिकल रंजिश के चलते फंसाया गया है। ड्रग तस्करी से उसका कोई लेना-देना नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.