भोपाल में ड्रग्स तस्करी का संजाल... एक महीने में दूसरी बार शहर में पकड़ी गई एमडी ड्रग, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated on 25-11-2024 11:57 AM

भोपाल: राजधानी में युवाओं के बीच में मादक पदार्थ खपाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक माह में दूसरी बार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस यह पता करने में नाकाम रही कि आखिर यह तस्कर माल कहां से लेकर आए थे और किसे दिया जाना था।

बताया जा रहा है कि एमपीनगर इलाके में दो तस्कर एमडी ड्रग खपाने की तैयारी में थे। पुलिस को खूफिया तंत्र से इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत सक्रिय हुई और आरोपितों को यस बैंक के सामने स्थित पार्क से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर दोनों की जेब से दो पैकेट में 19.7 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। बरामद ड्रग की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ में एमडी ड्रग की तस्करी के नेटवर्क का पता लगाए बगैर दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

खंगाल रहे मोबाइल डिटेल्स

पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद निवासी 29 वर्षीय नवेद अली और रतलाम निवासी किट्टू उर्फ साजिद राजधानी में दो महीने से ड्रग तस्करी से जुड़े थे। उन्हें एक बाहर के व्यक्ति द्वारा ड्रग सप्लाई किया जाता था और वे शहर में इसे खपाते थे।
मामले की जांच कर रहे एसआई राजकिशोर ने बताया कि आरोपितों से ड्रग सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन वे कुछ नहीं बता पाए तो उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपितों के मोबाइल फोन और सीडीआर की जानकारी से ड्रग तस्करी के नेटवर्क का पता लगाएंगे। इससे पहले भी साइबर क्राइम पुलिस ने बीते एक महीने में 100 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.