क्रेटा के इंजन में छिपा रखा था 'नशा', पुलिस ने दिमाग लगाकर इस ट्रिक से 6 आरोपियों को पकड़ा

Updated on 15-11-2024 11:44 AM
छिंदवाड़ा: शहर की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाए जा रहे 44 किलो गांजे के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो छत्तीसगढ़ के और चार छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। गांजा क्रेटा कार के इंजन में छिपाकर लाया जा रहा था।

यह घटना भुनिया भाट के तालाब के पास की है जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान क्रेटा कार क्रमांक एमपी MP 20 CE 6155 और स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 22 CA 4784 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान क्रेटा कार के इंजन में छिपाकर रखा गया 44 किलो गांजा बरामद हुआ।

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में छत्तीसगढ़ के रायपुर अशोक नगर गुडहारी निवासी 40 वर्षीय मनोज पिता अर्जुन प्रसाद पासवान और उत्तरप्रदेश के अमरोहा हाल रायपुर निवासी 46 वर्षीय किशन सिंह पिता मुख्यतार सिंह सिद्धू शामिल हैं। इनके अलावा तामिया रोड जुन्नारदेव निवासी 40 वर्षीय हितेश पिता नंदकिशोर विश्वकर्मा, दातला निवासी हरीकृष्णा पिता गणेश राय, तीस वर्षीय अखिलेश पिता सुंदर रगड़े और जुन्नारदेव निवासी 34 वर्षीय आदिल पिता इकबाल अली को भी गिरफ्तार किया गया है।

8 लाख 80 हजार से ज्यादा है कीमत


पुलिस के अनुसार पकड़ा गया गांजा छत्तीसगढ़ से लाया गया था। इसकी कीमत लगभग आठ लाख अस्सी हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।


इस साल अब तक 150किलो गांजा पकड़ाया


पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई की है। पुलिस को इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश है, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इस साल अब तक डेढ़ सौ किलो गांजा पकड़ चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.