एमपी में 11 हजार करोड़ निवेश करेंगी दुबई-स्पेन की कंपनियां:सीएम ने कहा- भोपाल से दुबई की सीधी उड़ान; स्पेन की फिल्में होंगी शूट

Updated on 21-07-2025 12:59 PM

मध्यप्रदेश में दुबई और स्पेन की कंपनियां 11 हजार करोड़ का निवेश करेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल से दुबई के लिए अमीरात एयरलाइंस ने सीधी उड़ान शुरू करने की इच्छा जताई है। राज्य सरकार की एविएशन नीति के तहत प्रति उड़ान 15 लाख रुपए तक की सहायता का प्रावधान है।

सीएम डॉ. यादव रविवार को सात दिवसीय विदेश यात्रा से भोपाल लौटे। स्टेट हैंगर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने अपनी यात्रा को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्पेन के फिल्म डायरेक्टरों ने मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करने में रुचि जताई है।

22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मिले निवेश प्रस्ताव सीएम ने बताया कि इस दौरे में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से बातचीत हुई। जिनके साथ 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव (MOU) हुए हैं। दुबई में ही 5,701 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

दुबई में 22 अरब देशों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई। यहां पर्यटन, उद्योग और निवेश पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्पिरिचुअल टूरिज्म को लेकर भी कई देशों ने रुचि दिखाई। सीएम ने दुबई स्थित इस्कॉन मंदिर का दौरा भी किया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

स्पेन की संस्कृति भारत से मिलती-जुलती स्पेन यात्रा को लेकर सीएम ने बताया कि स्पेन की संस्कृति भारत से काफी मिलती-जुलती है। भारत की अर्थव्यवस्था में स्पेन छठवां सबसे बड़ा भागीदार है। एमपी के उद्योगपतियों और स्पेन के उद्योगपतियों के बीच संवाद कराया गया। कपास उत्पादक किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए भी योजना बनाई गई है।

‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स सीएम यादव ने बताया कि दुबई में आयोजित ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ कार्यक्रम में 500 से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हुए। भारी उत्साह को देखते हुए रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा। दुबई में करीब 42 लाख भारतीय रहते हैं। इसी दौरान दुबई में रह रहे इंदौरी समुदाय से भी मुलाकात की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.