पति की एक घिनौनी हरकत से पत्नी आठ दिन तक तड़पती रही, नहीं झेल पाई दर्द

Updated on 20-07-2024 01:18 PM

 भोपाल भोपाल शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित बाग दिलकुशां में 12 जुलाई की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के ऊपर बोतल से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी।

महिला को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस द्वारा पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। विवाद के दौरान आरोपित पति के हाथ भी झुलस गए थे।

दहेज के लिए परेशान करता था पति

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार मूलत: सागर की रहने वाली 30 वर्षीय दुर्गा मीना की शादी बैरसिया के रमपुरा बालाचौन निवासी प्रीतम मीना से हुई थी। दोनों ऐशबाग स्थित बाग दिलकुशां में रह रहे। प्रीतम निजी काम करता है, जबकि दुर्गा एमपी नगर की एक दुकान पर सेल्स गर्ल का का काम करती थी।
शादी के कुछ माह बाद ही प्रीतम ने दुर्गा से दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करना शुरू कर दी थी। इस वजह से उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

पड़ोसियों ने आकर बचाया था

12 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। प्रीतम ने मारपीट करते हुए दुर्गा पर बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस दौरान प्रीतम के हाथ भी आग में झुलस गए थे।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई थी। अस्पताल में दुर्गा के बयान दर्ज कर पुलिस ने प्रीतम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। उसमें अब हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.