मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर...चंदेरी के पास पुल डूबा, यूपी जाने वाला रास्ता बंद

Updated on 26-07-2025 12:34 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और गुरुवार-शुक्रवार को कई क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अशोकनगर में चंदरी के पास पुल डूबने से आवागमन बंद करना पड़ा है। हरदा में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट जारी किया है। विंध्य-महाकोशल के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। शहरों-कस्बों तक में जलभराव की स्थिति है।

शुक्रवार को नर्मदापुरम के इटारसी में तवा डैम के तीन गेट सीजन में पहली बार खोले गए। तीन गेटों को तीन-तीन फीट खोलकर 14,514 क्यूसेक पानी यानी चार लाख 11 हजार 177.18 लीटर पानी प्रति सेकंड नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए तवा एवं नर्मदा के तटीय इलाकों में बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

सतपुड़ा जलाशय के 7 गेट खोले गए

बैतूल में भी सतपुड़ा जलाशय में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने शुक्रवार को सात गेट तीन-तीन फीट की ऊंचाई तक खोल दिए हैं। इन गेटों से 17500 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। अशोकनगर जिले के चंदेरी के पास मप्र व उप्र की सीमा पर स्थित राजघाट बांध में शुक्रवार दोपहर जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते डैम के 12 गेट खोल दिए गए। इससे लगभग 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

यहां तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से राजघाट के समीप मप्र-उप्र को जोड़ने वाला पुल डूब गया। पुल पर करीब आठ फीट तक पानी भर गया है। इससे दोनों राज्यों के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हरदा में लगातार हो रही वर्षा और तवा बांध से पानी छोड़ने के कारण नर्मदा में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

प्रशासन ने नर्मदा के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी है। हंडिया के रिद्धनाथ और नेमावर के सिद्धनाथ घाट डूबे हुए हैं। दिन में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में 1.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक जिले में 499.4 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो गत वर्ष इस अवधि तक 278.4 मिमी हुई थी।

सिंगरौली में बंद रहे स्कूल, शहडोल के कई गांवों से संपर्क कटा

सिंगरौली में पिछले 24 घंटे में 180 मिमी (करीब साढ़े छह इंच) बारिश हुई है। जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। डिंडौरी में भी भारी बारिश से नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर आ गईं। डिंडौरी के बजाग़ और करंजिया जनपद क्षेत्र में 24 घंटे में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

शहडोल में खपरखुटा नदी में आई बाढ़ से कई गांवों का संपर्क टूट गया। बाढ़ से शहडोल-पंडरिया मार्ग भी बंद हो गया है। शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के खपरखुटा नदी खतरे के निशान ऊपर बह रही है, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.