डीईओ की अनदेखी के कारण निजी स्कूल कर रहे हैं मनमानी, 17 प्रतिशत ने ही दी आधी-अधूरी जानकारी

Updated on 02-04-2024 05:34 PM
भोपाल। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। निजी स्कूलों ने गणवेश से लेकर पाठ्यक्रम तक में बदलाव कर दिया है।इस कारण अभिभावकों को नई खरीदनी पड़ रही है, जबकि संयुक्त संचालक ने 31 मार्च तक निजी स्कूलों को पाठ्यक्रम सहित किताबों और फीस की सूची देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सिर्फ 17 प्रतिशत स्कूलों ने आधी-अधूरी जानकारी दी है।राजधानी में 321 में से 54 स्कूलों ने ही पाठ्यक्रम की सूची सौंपी है। जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) की अनदेखी के कारण अब तक स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है, जबकि कई स्कूलों ने पाठ्यक्रम में भी बदलाव कर दिया है तो कुछ ने गणवेश बदल दिए हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने आठ फरवरी को आदेश जारी कर प्रदेश में फीस विनियमन अधिनियम 2020 कानून का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत प्रदेश के निजी स्कूलों से फीस, पाठ्यक्रम और किताबों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन दो माह बाद भी स्कूलों में से सिर्फ 54 स्कूलों ने जानकारी अपलोड की है। मामले में अब तक कोई जिला स्तरीय समिति गठित नहीं की गई है।स्कूलाें पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। फिर से इस साल अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और गणवेश खरीदनी पड़ रही है।डीइओ अभिभावकों की ओर से शिकायतों का इंतजार कर रहे हैं।

स्कूलों को यह देनी थी जानकारी

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) 2017 एवं नियम-2020 लागू कर चुका है। हाल में आदेश जारी कर सभी स्कूलों को सत्र 2023-24 के लिए नियत की गई फीस संरचना (कक्षावार एवं संवर्गवार विभिन्न मदों में) की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।निजी स्कूल विगत तीन वर्षों (2020-21, 2021-22, 2022-23) के बजट की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बैलेंस शीट, प्राप्ति एवं भुगतान पत्रक, आय-व्यय शेड्यूल सहित सभी जानकारी देनी है। इसके बाद संबंधित विषयों के पालन में निजी स्कूलों द्वारा 100 रूपये के गैर न्यायिक स्टांप पेपरों पर आवश्यक वचन पत्र भी अपलोड करना था।

इनका कहना है

निजी स्कूलों को 31 मार्च तक का समय दिया गया था।अब तक डीइओ की ओर से कोई जांच प्रतिवेदन नहीं मिली है।मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

अरविंद चौरगड़े,संयुक्त संचालक,स्कूल शिक्षा विभाग

-जिले के 321 में से 54 बड़े निजी स्कूलों ने जानकारी दी है।उसका निरीक्षण करेंगे। अगर अभिभावक शिकायत करते हैं तो कार्यवाही की जाएगी।

अंजनी कुमार त्रिपाठी, डीइओ


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.