हाकर्स कार्नर का निर्माण नहीं होने के कारण ठेला व्यवसायियों का विस्थापन अटका, ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ी

Updated on 13-09-2023 01:05 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में प्रस्तावित हाकर्स कार्नर का निर्माण नहीं होने के कारण आवासीय इलाकों में सड़क पर खड़े होकर कारोबार कर रहे फुटकर ठेला व्यवसाइयों की बसाहट नहीं हो पा रही है। सड़कें घेरकर खड़े ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई है।

पांच साल पहले बनी थी योजना

संत हिरदाराम नगर में हाकर्स कार्नर बनाने की योजना पांच साल पहले बनी थी, पर अमल नहीं हुआ। पिछले साल नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चंचल चौराहे पर बीआरटीएस लेन के सुधार कार्य का भूमिपूजन किया था। विधायक रामेश्वर शर्मा के आग्रह पर उन्होंने हाकर्स कार्नर के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की थी, पर काम नहीं हो सका है। नगर निगम की पिछली परिषद ने सब्जी मंडी के पास खाली जगह पर हाकर्स कार्नर बनाने का प्रस्ताव बनाया था। निगम ने यहां आवास गृह बना दिए। हालांकि यहां अब भी जगह है। यहां आसानी से फुटकर व्यवसायियों की बसाहट हो सकती है।

तीन मार्गों पर अघोषित सब्जी मंडी

हाकर्स कार्नर नहीं होने के कारण पंजाब नेशनल बैंक रोड, बैंक आफ बड़ौदा के आसपास एवं निरंकारी मंडल रोड का कुछ हिस्सा अघोषित सब्जी मंडी बन गया है। वहीं मूल सब्जी मंडी में कारोबार ठप हो गया है। मेन रोड पर भी ठेले खड़े होने लगे हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। हाकर्स कार्नर बन जाए तो समस्या का हल निकाला जा सकता है। पार्षद भी इस संबंध में नगर निगम परिषद की बैठक में मामला उठा चुके हैं। पूर्व पार्षद भारती खटवानी ने तो कई बार आयुक्त को पत्र लिखे। पार्षद अशोक मारण एवं महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी में इस मामले को उठा चुके हैं, पर काम पूरा नहीं हो पा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.